Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Cheteshwar Pujara brother in law Jeet Rasikbhai Pabari commits suicide ex fiancee filed a rape complaint against Him
दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साले ने की आत्महत्या, पूर्व मंगेतर ने लगाया था ये संगीन आरोप

दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साले ने की आत्महत्या, पूर्व मंगेतर ने लगाया था ये संगीन आरोप

संक्षेप:

चेतेश्वर पुजारा के साले जीत रसिखभाई पाबरी ने आत्महत्या कर ली है। पाबरी बुधवार को राजकोट स्थित अपने घर पर मृत पाए गए। एक साल पहले उनकी पूर्व मंगेतर ने संगीन आरोप लगाया था।

Nov 26, 2025 06:39 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। पुजारा के साले जीत रसिखभाई पाबरी ने आत्महत्या कर ली है। वह बुधवार को राजकोट स्थित अपने घर पर मृत पाए गए। मालवीयनगर पुलिस की एक टीम पाबरी प्राइवेट अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जीत काफी समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे थे। पाबरी की पूर्व मंगेतर ने उनके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक साल पहले लगा था संगीन आरोप

पूर्व मंगेतर ने 26 नवंबर 2024 को जीत पाबरी के खिलाफ मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। पाबरी ने ठीक एक साल बाद 26 नवंबर 2025 को आत्महत्या की। पूर्व मंगेतर ने आरोप लगाया कि पाबरी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में आगे कहा गया कि रेप के बाद सगाई तोड़ दी गई थी। तारीखों के एक जैसा होने से यह सवाल उठ रहा है कि क्या मौजूदा लीगल प्रेशर की वजह से पाबरी की मानसिक हालत बिगड़ी।

20 सालों से राजकोट में ससुराल वाले

पुजारा के ससुराल वाले मूल रूप से जामजोधपुर के रहने वाले हैं लेकिन पिछले 20 सालों से राजकोट में रह रहे हैं। परिवार की एक कॉटन जिनिंग फैक्ट्री है। पुजारा की पत्नी का नाम पूजा है। पूजा का एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। उनका जन्म गोंडल में हुआ था। उन्होंने अबू के सोफिया स्कूल से 10वीं क्लास तक पढ़ाई की जबकि अहमदाबाद में 11 और 12 क्लास पूरी की। पूजा ने बॉम्बे से मास्टर डिग्री ली। उन्होंने पुजारा से मिलने से पहले एक साल तक एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया। पुजारा ने फरवरी 2013 में राजकोट में एक पारंपरिक समारोह में पूजा से शादी की।

पुजारा ने अगस्त में लिया रिटायरमेंट

37 वर्षीय पुजारा ने इस साल अगस्त में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया। उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले और 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था। पुजारा ने भारत की ओर से वनडे मुकाबले भी खेले, जिसमें सिर्फ 51 रन जुटाए। वह भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 21301 रन भी बनाए हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |