दलीप ट्रॉफी फाइनल में दिखी वैभव सूर्यवंशी की दीवानगी, झलक पाने के लिए फैंस उमड़े

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को दलीप ट्रॉफी फाइनल में 44 रनों की दमदार पारी खेली। मैच के पहले दिन वैभव स्टेडियम में फैंस से मिले और उन्हें ऑटोग्राफ दिया।

Vaibhav Sooryavanshi
दलीप ट्रॉफी फाइनल में दर्शकों को ऑटोग्राफ देते वैभव सूर्यवंशी

कप्तान ईशान किशन की शतकीय पारी के दम पर पूर्व क्षेत्र ने रविवार को दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन 4 विकेट पर 385 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी हुई। वैभव अर्धशतक लगाने से चूक गए लेकिन अपनी पारी के दौरान उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहली पारी में वैभव 15वें ओवर में चामा मिलिंद का शिकार बने। इसके बाद वह स्टेडियम में फैंस को आटोग्राफ देते हुए नजर आए।

वैभव सूर्यवंशी ने फैंस को दिए ऑटोग्राफ

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फैंस उन्हें गेंद और शर्ट साइन करने के लिए दे रहे थे। चेन्नई में वैभव पहली बार दर्शकों के सामने आए थे। आईपीएल के दौरान उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स खेलने नहीं आई थी। वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 37 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने 44 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर किशन और कुमार कुशाग्र (नाबाद 63) क्रीज पर मौजूद थे। दोनों पांचवें विकेट के लिए 26.4 ओवर में 144 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। किशन ने अपनी पारी में 135 गेंद का सामना करते हुए 14 चौके और एक छक्का जड़ा है। पूर्व क्षेत्र के लिए अभिमन्यु ईश्वरन (72) और शिखर मोहन (85) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

ईशान किशन का शतक

मैच के दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले किशन ने अपनी पारी में आक्रामकता और संयम का बेहतरीन नमूना पेश किया। उन्होंने मोहन के साथ भी चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़े। दोनों उस समय क्रीज पर साथ आए जब पूर्व क्षेत्र की टीम 147 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। दक्षिण क्षेत्र के पास इस समय वापसी करने का मौका था लेकिन किशन और मोहन ने बल्लेबाजों के अनुकूल पिच पर विरोधी गेंदबाजों को निराश किया।

किशन ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए जिसमें उनके दमदार पुल और बेहतरीन कवर ड्राइव शामिल थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 71 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर अगली 50 गेंद में अपना 10वां प्रथम श्रेणी शतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपना 100वां प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे श्रेयस गोपाल की गेंद पर चौका जड़कर यह मुकाम हासिल किया। दूसरे छोर पर 21 वर्षीय मोहन ने अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्वता दिखाई। उनकी पारी की सबसे खास बात ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को छोड़ने का उनका शानदार निर्णय रहा। पूरी पारी के दौरान गेंदबाज एक बार भी उन्हें चकमा नहीं दे पाए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़दलीप ट्रॉफी फाइनल में दिखी वैभव सूर्यवंशी की दीवानगी, झलक पाने के लिए फैंस उमड़े