चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, बीच IPL 2026 से बाहर हुआ ये स्टार प्लेयर
चेन्नई सुपर किंग्स किंग्स को तगड़ा झटका लगा है। उनके स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के चलते बाहर हो गए हैं। हालांकि सीएसके ने अभी तक अधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया है।

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के बीच तगड़ा झटका लगा है। पहले ही एमएस धोनी की चोट ने सीएसके को परेशान किया हुआ है, फैंस उनकी वापसी की पर निगाहें लगाए बैठे हैं। अब चेन्नई के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उनके तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। जी हां, चेन्नई सुपर किंग्स ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है। हालांकि उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है।
PTI के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के पेसर खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स इंजरी की वजह से IPL से बाहर हो गए हैं। खलील अहमद, जो अब तक CSK के खेले गए सभी पांच मैचों का हिस्सा थे, उन्होंने 14 अप्रैल को KKR के खिलाफ पिछले मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की बात कही थी।
टूर्नामेंट के शुरुआती स्टेज में वह CSK के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। IPL के एक सोर्स ने कहा, "यह ग्रेड 2 टियर है और रिहैब में कम से कम 10-12 हफ्ते लगेंगे।"
बाएं हाथ के पेसर ने भारत के लिए 11 ODI और 18 T20 खेले हैं, जिसमें से आखिरी बार वह जुलाई 2024 में खेले थे।
MS Dhoni की कब होगी वापसी?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पहला मैच 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हो सकता है। CSK के सूत्रों के अनुसार, 44 वर्षीय धोनी, जो प्री-सीजन कैंप में पिंडली में खिंचाव आने के बाद से बाहर थे, अब पूरी तरह से फिट होने के करीब हैं।
सीएसके का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को है। इसका मतलब है कि धोनी इस मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
सीएसके ने आईपीएल 2026 में अभी तक 5 मैच खेले हैं। पहले तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, मगर पिछले दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने घर पर जीत दर्ज की है। सीएसके के लिए अच्छी खबर यह है कि सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले से रन निकले लगे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि चेन्नई की गाड़ी ट्रैक पर आ रही है। हालांकि आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में वह 8वें पायदान पर हैं।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


