Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Charith Asalanka and Asitha Fernando will not play in Pakistan Tri series 2025 now Dasun Shanaka will captain Sri Lanka
चरिथ असलंका पाकिस्तान में नहीं खेलेंगे ट्राई सीरीज, अब कौन करेगा श्रीलंका की कप्तानी?

चरिथ असलंका पाकिस्तान में नहीं खेलेंगे ट्राई सीरीज, अब कौन करेगा श्रीलंका की कप्तानी?

संक्षेप:

कप्तान चरिथ असलंका समेत दो श्रीलंकाई खिलाड़ी पाकिस्तान में ट्राई सीरीज नहीं खेलेंगे। दोनों बीमारी के कारण स्वदेश लौटेंगे। ट्राई सीरीज 18 नवंबर से रावलपिंडी में शुरू होने जा रही है।

Nov 17, 2025 10:55 pm ISTBhasha
share Share
Follow Us on

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सोमवार को बताया कि कप्तान चरिथ असलंका सहित श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दो सीनियर खिलाड़ी बीमारी के कारण पाकिस्तान में टी20 त्रिकोणीय सीरीज छोड़कर स्वदेश लौटेंगे। एसएलसी ने बयान में कहा कि दासुन शनाका को ट्राई सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है, जिसमें मेजबान टीम और जिम्बाब्वे भी शामिल हैं। तेज गेंदबाज असिथ फर्नांडो की जगह पवन रत्नायके को टीम में शामिल किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसएलसी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दो खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं। कप्तान चरिथ असलंका और तेज गेंदबाज असिथ फर्नांडो। दोनों ही बीमार हैं और स्वदेश लौटेंगे। दोनों खिलाड़ी श्रीलंका, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे।’’ बोर्ड ने बीमारी की प्रकृति के बारे में विस्तार से नहीं बताया। एसएलसी ने कहा कि दोनों को वापस बुलाया गया है जिससे कि व्यस्त सत्र से पहले उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान ने किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ, तीसरे वनडे मैच में बुरी तरह धोया

बयान के अनुसार, ‘‘यह एहतियाती फैसला यह सुनिश्चित करता है कि उन्हें उचित देखभाल मिले और भविष्य के मुकाबलों से पहले उन्हें ठीक होने के लिए पर्याप्त समय मिले।’’ इसमें कहा गया, ‘‘असलंका की अनुपस्थिति में दासुन शनाका कप्तान होंगे। उनकी जगह पवन रत्नायके को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।’’ ट्राई सीरीज 18 नवंबर से रावलपिंडी में शुरू होने जा रही है।

हाल ही में इस्लामाबाद में हुए घातक आत्मघाती हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण श्रीलंकाई टीम के कई खिलाड़ी स्वदेश लौटना चाहते थे लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने उन्हें कड़ी सुरक्षा का आश्वासन दिया जिसके बाद मेहमान टीम ने वहीं रुकने का फैसला किया।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |