सिक्का भी यहां लाएं, रोहित कैसे जीत सकते हैं टॉस; हरभजन सिंह ने बताया टोटका

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। इस मैच में रोहित शर्मा एक बार फिर टॉस हार गए हैं। जैसे ही टॉस का नतीजा आया कमेंटरी कर रहे हरभजन सिंह भी हैरान रह गए।

सिक्का भी यहां लाएं, रोहित कैसे जीत सकते हैं टॉस; हरभजन सिंह ने बताया टोटका

Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। इस मैच में रोहित शर्मा एक बार फिर टॉस हार गए हैं। जैसे ही टॉस का नतीजा आया कमेंटरी कर रहे हरभजन सिंह भी हैरान रह गए। इसके बाद भज्जी ने रोहित को टोटका भी बता डाला कि उन्हें टॉस कैसे जीतना है। गौरतलब है कि यह लगातार 12वीं बार है जब रोहित ने टॉस गंवाया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जा रहा है।

हरभजन ने बताया उपाय
रविवार को न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर और भारत के कप्तान रोहित शर्मा टॉस के लिए उतरे। रोहित शर्मा ने सिक्का उछाला और मिचेल सैंटनर ने हेड्स बोला। सिक्का जमीन पर गिरा तो रोहित शर्मा मुस्कुरा उठे। वजह, वह एक बार फिर से टॉस हार चुके थे। यह देखते ही कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स भी हैरान कर रह गए। हरभजन सिंह ने कहाकि रोहित शर्मा टॉस का सिक्का अपने साथ लेकर आएं। रोहित खुद का भी हवन कराएं और उस सिक्के का भी हवन कराएं।

सौरव गांगुली का किस्सा
इसके बाद हरभजन सिंह ने सौरव गांगुली का भी किस्सा सुनाया। भज्जी ने बताया कि एक वक्त आया था जब सौरव गांगुली भी लगातार टॉस हारने लगे थे। तब मैंने उनसे कहा था कि दादा अब टॉस के बॉस नहीं, बॉस का टॉस करवाओ। बता दें कि यह लगातार तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट है जब भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है। इस सिलसिले की शुरुआत 2023 के वनडे वर्ल्डकप से हुई थी। तब भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। वहीं, 2024 के टी20 वर्ल्डकप में भारत विजेता बनाया था। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत तीसरी बार रोहित की कप्तानी में फाइनल में पहुंचा है।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।