चैड लेकॉक ने एक ही ओवर में झटके 5 विकेट, पुरुष टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज

वार्ता, केप टाउन
share

तेज गेंदबाज चैड लेकॉक दक्षिण अफ्रीका के टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। पुरुष टी-20 क्रिकेट में लेकॉक एक ही ओवर में पांच विकेट हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज बने।

Chad Laycock
चैड लेकॉक

सीएसए प्रो20 कप में मंगलवार को केजेडएन इनलैंड के तेज गेंदबाज चैड लेकॉक ने टाइटंस के खिलाफ एक ही ओवर में पांच विकेट झटके। इसी के साथ वह दक्षिण अफ्रीका के टी-20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। लेकॉक ने मैच में 26 रन देकर छह विकेट लिए जो कि उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी है। इस दौरान उन्होंने लगातार चार गेंदों पर विकेट हासिल किए जो कि एक और दक्षिण अफ्रीकी टी-20 रिकॉर्ड है। पूर्ण सदस्य टीमों से टी-20 में यह कारनामा इससे पहले लसित मलिंगा, राशिद ख़ान, कर्टिस कैम्फर और जेसन होल्डर कर चुके हैं।

एक ही ओवर में लिए 5 विकेट

लेकॉक का यह गेंदबाजी आंकड़ा सीएसए प्रो20 कप के इतिहास में भी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है और ऐसा करते हुए उन्होंने 2014 में ब्यूरन हेंड्रिक्स द्वारा 29 रन देकर लिए छह विकेट के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। टाइटंस की पारी के 19वें ओवर में लेकॉक ने यह रिकॉर्ड बनाया। सबसे पहले लेकॉक ने लुईस डु प्लॉय का विकेट हासिल किया। इसके बाद उन्होंने दय्यान गैलियम, अफिवे मन्यांडा, जैंको स्मिट और एसोसा आइहेव्बा को लगातार चार गेंदों पर आउट किया। इन पांच विकेटों के चलते एक समय पर 193 पर चार के स्कोर पर मौजूद टाइटंस अपनी पारी में कुल 204 रन ही बना पाई।

इससे पहले लेकॉक ने लुहान-ड्रे प्रेटोरियस के रूप में केजेडएन इनलैंड को नौवें ओवर में पहली सफलता दिलाई थी। प्रेटोरियस ने 36 गेंदें खेलकर 81 रन बनाए और पहले विकेट के लिए उन्होंने 112 रनों की साझेदारी भी की। लेकॉक के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बावजूद केजेडएन इनलैंड को यह मुक़ाबला 21 रनों से हारना पड़ा। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केजेडएन इनलैंड की टीम छह विकेट के नुक़सान पर 183 रन ही बना पाई, जिसमें लेकॉक के नाबाद 31 रन शामिल थे।

पुरुष टी-20 क्रिकेट में लेकॉक एक ही ओवर में पांच विकेट हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज हैं। इससे पहले बांग्लादेश के अल-अमीन हुसैन, भारत के अभिमन्यु मिथुन और इंडोनेशिया के गेडे प्रियांदाना ऐसा कर चुके हैं। पुरुष या महिला दोनों के ही क्रिकेट में प्रियांदाना एकमात्र ऐसे गेंदबाज़ हैं जिन्होंने T20I में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने दिसंबर 2025 में कम्बोडिया के ख़िलाफ़ यह कारनामा किया था।

अल-अमीन ने यह उपलब्धि 2013-14 में विक्ट्री डे टी-20 कप में अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ यूसीबी-बीसीबी इलेवन के लिए खेलते हुए हासिल की थी। जबकि मिथुन ने 2019-20 के सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी में हरियाणा के ख़िलाफ़ कर्नाटक के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़लेकॉक ने एक ओवर में झटके 5 विकेट, पुरुष टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले चौथे बॉलर