कप्तान तिलक वर्मा ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, 'जिद' के चक्कर में हुआ इंडिया ए का नुकसान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Tilak Varma India A vs Sri Lanka A: तिलक वर्मा श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज में इंडिया ए की कमान संभाल रहे हैं। लगातार दो हार के बाद इंडिया ए की फाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी कठिन हो गई है।

कप्तान तिलक वर्मा ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, 'जिद' के चक्कर में हुआ इंडिया ए का नुकसान

तिलक वर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए को ट्राई नेशनल सीरीज में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। अफगानिस्तान के बाद इंडिया ए को मेजबान श्रीलंका ने हार थमाई। इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच दांबुला में खेला गया, जो काफी रोमांचक रहा। रिजल्ट सुपर ओवर में निकला। मैच में खूब ड्रामा भी देखने को मिला। वैभव सूर्यवंशी जहां श्रीलंका के एक खिलाड़ी को धक्का देते हुए नजर आए तो वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने अंपायर के साथ जमकर बहस की। उनकी 'जिद' के चक्कर में टीम का एक अंक का नुकसान हो गया। इंडिया ए ने 49.2 में 265 रन बनाए थे। श्रीलंका ए ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 265 रन जुटाए। श्रीलंका को अंतिम ओवर में पांच रन चाहिए थे लेकिन तेज गेंदबाज अरशद खान ने चार दिए।

तिलक वर्मा ने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

जब मैच टाई हुआ तो नतीजे को लेकर उलझन की स्थिति बन गई थी। श्रीलंका के खिलाड़ी और अंपायर कम रोशनी की वजह से सुपर ओवर कराने में हिचकिचा रहे थे। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलता। हालांकि, तिलक वर्मा ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। उन्होंने अंपायरों पर दबाव बनाया कि गेम को सुपर ओवर के जरिए आगे बढ़ाया जाए। काफी सोच-विचार के बाद अंपायरों ने अपना फैसला बदला और मैच को सुपर ओवर में ले जाने का फैसला किया। अंत में यह फैसला इंडिया ए के लिए गलत साबित हुआ। इंडिया ए की अब 17 जून को अफगानिस्तान से ए भिड़ंत होगी, जो तिलक ब्रिगेड के लिए 'करो या मरो' वाला मुकाबला है।

सुपर ओवर काफी महंगा साबित हुआ

तिलक वर्मा ने सुपर ओवर में अरशद खान को गेंद थमाई। अंतिम ओवर में कई स्टीक यॉर्कर डालकर मुकाबले को टाई करवाने वाले अरशद बेसर नजर आए। उन्होंने सुपर ओवर मेंएक वाइड और एक नो बॉल सहित कुल 16 रन लुटाए। श्रीलंका के पेसर कुगाथस मथुलन दबाव में भी शांत रहे और भारतीय जोड़ी को सिर्फ नौ रन पर रोक दिया। भारत की ओर से सुपर ओवर में वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे बैटिंग करने आए थे। मैच के रोमांचक अंत के बाद माहौल गरमा गया। सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच शारीरिक टकराव भी हुआ। इससे पहले सूर्यवंशी (14 गेंद में 21 रन) एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे लेकिन सूर्यांश शेडगे (66 गेंद में 72 रन) और विपराज निगम (49 गेंद में 51 रन) ने अर्धशतक जड़कर इंडिया ए को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।