सूर्यकुमार ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ अडालज बावड़ी में करवाया फोटोशूट, फैंस का जमावड़ा

Mar 09, 2026 08:02 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने T20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी के साथ गुजरात के ऐतिहासिक अडालज बावड़ी में एक भव्य फोटोशूट कराया। इस दौरान फैंस भी मौजूद रहे।

सूर्यकुमार ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ अडालज बावड़ी में करवाया फोटोशूट, फैंस का जमावड़ा

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के सोमवार को अडालज बावड़ी में विशेष फोटोशूट के लिए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ पहुंचते ही उत्सव जैसा माहौल बन गया। इस ऐतिहासिक स्मारक परिसर और आसपास की सड़कों पर बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई प्रशंसक सूर्यकुमार की एक झलक पाने के लिए आसपास की दीवारों और छतों पर भी चढ़ गए। जैसे ही कप्तान ट्रॉफी के साथ पहुंचे, प्रशंसकों ने 'इंडिया… इंडिया' के नारों से माहौल को और भी जोशीला बना दिया। भारत ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब को अपने नाम किया।

अधिकारियों ने बताया कि अडालत बावड़ी का यह दौरा भारतीय कप्तान और विश्व कप ट्रॉफी के साथ आयोजित एक प्रमोशनल फोटोशूट का हिस्सा था। इससे पहले भी इस ऐतिहासिक स्मारक पर इसी तरह के फोटोशूट आयोजित किए जा चुके हैं।

बड़ी भीड़ को देखते हुए बावड़ी परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान प्रशंसकों ने जयकारे लगाए और हाथ हिलाकर अभिवादन किया जबकि सूर्यकुमार यादव ने स्मारक परिसर के भीतर ट्रॉफी के साथ तस्वीरों के लिए पोज दिए। 'अडालज नी वाव' के नाम से प्रसिद्ध यह बावड़ी गुजरात के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक है और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है।

अहमदाबाद से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित इस बावड़ी का निर्माण वर्ष 1499 में वाघेला शासक राणा वीर सिंह की पत्नी रानी रुदाबाई ने करवाया था। पांच मंजिला यह संरचना अपनी बारीक नक्काशी और विशिष्ट भारतीय-इस्लामिक वास्तुकला शैली के लिए प्रसिद्ध है।

अष्टकोणीय आकार की यह बावड़ी मध्यकालीन दौर में पानी के स्रोत के साथ-साथ यात्रियों के विश्राम स्थल के रूप में भी उपयोग में लाई जाती थी। आज इसके अलंकृत स्तंभ, गलियारे और खूबसूरती से तराशी गई दीवारें इसे गुजरात के सबसे आकर्षक विरासत स्थलों में शामिल करती हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।