टीम इंडिया से बर्दाश्त नहीं हुआ 'ट्रिपल झटका', कप्तान शुभमन गिल ने बताया कहां फिसला लॉर्ड्स वनडे?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत को लॉर्ड्स वनडे में भी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारत ने वनडे सीरीज गंवा दी। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि लॉर्ड्स में भारत के हाथों से कहां मैच फिसला? भारत को 388 रनों का टारगेट मिला था।

India Captain Shubman Gill Statement On Lords ODI
भारतीय कप्तान शुभमन गिल

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-2 से गंवा दी। मेजबान इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में आयोजित तीसरे वनडे में 27 रनों से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने 387/3 का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया। यह इंग्लैंड का वनडे में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में भारत ने सात विकेट गंवाकर 360 रन जुटाए। रोहित शर्मा (110 गेंदों में 138) ने शतक ठोका। वह लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (60 गेंदों में 74) ने यहां पहली बार अर्धशतकीय पारी खेली। गिल (84 गेंदों में 77) ने भी फिफ्टी जमाई। गिल और रोहित ने 147 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। रोहित ने कोहली के संग दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की। 45 ओवर तक भारत का स्कोर 314/4 था। कोहली अगले ओवर में आउट हो गए, जिसके बाद इंग्लैंड टीम हावी हो गई। केएल राहुल 12 रन बनाए जबकि अक्षर पटेल ने दो रन जोड़े। उपकप्तान श्रेयस अय्यर शून्य पर लौटे।

टीम इंडिया से बर्दाश्त नहीं हुआ 'ट्रिपल झटका'

कप्तान गिल ने कहा कि भारतीय टीम 45वें ओवर तक मैच में थी लेकिन आखिरी तीन ओवरों में काफी रन देना भारी पड़ा। यही 'ट्रिपल झटका' टीम इंडिया से बर्दाश्त नहीं हुआ और मैच हाथ से फिसल गया। इंग्लैंड ने अपनी पारी में अंतिम तीन ओवर में कुल 62 रन बटोरे। तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने 48वें ओवर में 23, प्रसिद्ध कृष्णा ने 49वें ओवर में 23 और प्रिंस यादव ने 50वें ओवर में 16 रन लुटाए। गिल ने लॉर्ड्स वनडे के बाद कहा, ''हम 45वें ओवर तक गेम में थे। हमने आखिरी तीन ओवर में बहुत ज्यादा रन दे दिए और वहीं से मैच हमारे हाथ से निकल गया। हमारा प्लान 40 ओवर तक विकेट बचकर रखने का था ताकि अंत में चेज कर सकें। साथ ही हम गेम में बहुत ज्यादा पीछे नहीं रहना चाहते थे। इसलिए पावरप्ले के बाद हमारी कोशिश 6.5 रन प्रति ओवर की रफ्तार से बैटिंग करने की थी। और फिर आखिरी 10 ओवर में 10 रन प्रति ओवर के हिसाब से जुटाकर टारगेज चेज करने पर नजर थी।''

'रोहित शर्मा ने जिस तरह से बैटिंग की...'

कप्तान से जब सीरीज में भारत के लिए सकारात्मक बातों के बारे में पछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैचों में लगभग सभी बल्लेबाजों ने रन बनाए। लेकिन लॉर्ड्स में हमने अच्छी बॉलिंग नहीं की, खासकर पावरप्ले में। ऐसे में इंग्लैंड ने फायदा उठाया। पावरप्ले के बाद दोनों ओपनर्स ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने हमें कभी गेम में वापस आने का मौका नहीं दिया। फिर डेथ ओवर्स में मेजबान टीम ने बहुत रन बनाए।'' इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (135 गेंदों में 141) और जैकब बेथेल (93 गेंदों में 91) ने पहले विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की थी। जो रूट ने नाबाद 74 और जोस बटलर ने नाबाद 41 रन बनाए। गिल ने रोहित और कोहली के भारतीय क्रिकेट में योगदान पर कहा, ''दोनों ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में वर्षों से से शानदार प्रदर्शन किया है। आज रोहित भाई ने जिस तरह से बैटिंग की, उससे बहुत खुश हूं। आखिर में पिच थोड़ी धीमी हो गई थी और बैटिंग आसान नहीं थी। लेकिन जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, वो देखने में सच में बहुत मजा आया।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।