मानव सुथार को लेकर कप्तान शुभमन गिल की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- भारत के लिए कर सकता है ऐसा

गॉल, भाषा
Follow us on Google News
share

Shubman Gill on Manav Suthar: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मानव सुथार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। 24 वर्षीय स्पिनर सुथार ने गॉल टेस्ट में कातिलाना गेंदबाजी की और भारत को धमाकेदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Manav Suthar and Shubman Gill
गॉल टेस्ट के दौरान मानव सुथार और शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दस विकेट लेकर टीम की 165 रन से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह लंबे समय तक देश की तरफ से खेलेंगे। सुथार ने दूसरी पारी में 55 रन देकर छह और मैच में कुल 126 रन देकर 10 विकेट लिए। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया। गिल ने मैच के बाद कहा, ''वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वह बहुत ही होनहार खिलाड़ी हैं। वह ऐसा खिलाड़ी है जो लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकता है।''

'शतक के बाद भी एक बड़ी पारी खेली'

गिल ने ने देवदत्त पडिक्कल की भी जमकर तारीफ की, जिन्हें पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। साई सुदर्शन के पैर के अंगूठे की चोट से नहीं उबरने के कारण पडिक्कल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया था। कप्तान ने कहा, ''उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार था। शतक बनाना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन शतक बनाने के बाद भी उन्होंने एक बड़ी पारी खेली। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में दबदबा बनाया, वह देखना अद्भुत था।''

‘हमें यकीन नहीं था कि मैच जारी रहेगा’

भारतीय कप्तान इस जीत से खुश थे क्योंकि इससे कुछ हद तक दबाव कम हुआ, हालांकि भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा, ''वह (डब्ल्यूटीसी फाइनल) हमारा अंतिम लक्ष्य है। टेस्ट में जीत आसानी से नहीं मिलती और यह जीत बेहद खुशी देने वाली है।'' भारत के मैच जीतने के तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई और टीम को राहत मिली कि मौसम के देवता ने उनका खेल नहीं बिगाड़ा। गिल ने कहा, ''यह हमारे लिए बेहद संतोषजनक जीत है। हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन मौसम के कारण हमें यकीन नहीं था कि मैच जारी रहेगा या नहीं, लेकिन टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।''

श्रीलंकाई कप्तान डिसिल्वा ने क्या कहा?

श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा का मानना ​​था कि टॉस ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई क्योंकि भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने कहा, ''उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके अच्छा स्कोर बनाया लेकिन हमने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। उसके बाद से खेल बिगड़ता चला गया। मुझे लगा कि दूसरे दिन से हम मैच में बने हुए थे। हमारे बल्लेबाजों ने चौथी पारी में अच्छा संघर्ष किया। यहां चौथी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सुथार को लेकर गिल की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- भारत के लिए कर सकता है ऐसा