पाकिस्तान की रीति पुरानी, सलमान अली आगा से छिनेगी कप्तानी; ये हो सकते हैं टीम के नए लीडर

पाकिस्तान की रीति पुरानी, सलमान अली आगा से छिनेगी कप्तानी; ये हो सकते हैं टीम के नए लीडर

संक्षेप:

टी20 एशिया कप 2025 में टीम इंडिया से लगातार तीन मैच हारने के बाद सलमान अली आगा पर गाज गिरने की पूरी संभावना है। उनसे कप्तानी छीनी जा सकती है और शादाब खान को नया कप्तान टी20 विश्व कप से पहले बनाया जा सकता है। 

Oct 17, 2025 07:52 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ पिछले करीब 5 सालों से लगातार ऐसा होता आ रहा है कि जब भी टीम बड़े टूर्नामेंट में हारती तो कप्तान पर गाज गिरती है। टी20 एशिया कप 2025 के बाद भी ऐसा ही होने की पूरी संभावना है। सलमान अली आगा से कप्तानी छिनने की बात सामने आ रही है। एशिया कप में ओवरऑल पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन टीम लगातार तीन मैचों में फाइनल समेत भारत से हारी थी। ऐसे में टी20 टीम की कप्तानी सलमान अली आगा से छिनने की रिपोर्ट है और शादाब खान को नया टी20 कप्तान टी20 विश्व कप 2026 के लिए घोषित किया जा सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पाकिस्तान की टीम को भारत ने लीग स्टेज, सुपर 4 और फिर फाइनल मैच में हराया था। फाइनल में दमदार शुरुआत के बावजूद पाकिस्तान की टीम बुरी तरह से मैच हारी। सलमान अली आगा का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में अच्छा नहीं था। वे 7 मैचों में सिर्फ 72 रन ही बना सके थे। स्ट्राइक रेट 81 से कम था। उनकी कप्तानी पर पूरे टूर्नामेंट में सवाल खड़े होते रहे। अब शादाब खान को कप्तानी इसलिए सौंपी जा सकती है, क्योंकि उनको इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है। हालांकि, अभी वे फिट नहीं हैं। वह वाइस कैप्टन रहे हैं।

शादाब खान को अलग-अलग टी20 लीग्स में कप्तानी करने का अनुभव भी है। शादाब खान ऑलराउंडर हैं। वे दमदार स्पिन और अच्छी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सलमान अली आगा से टी20 टीम की कप्तानी छिन सकती है। सलमान अली आगा को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद कप्तान बनाया गया था। उस समय तक बाबर आजम टीम के कप्तान थे। सलमान अली आगा अगर कप्तान नहीं होंगे तो उनकी जगह पर भी सवालिया निशान होगा, क्योंकि प्रदर्शन उनका अच्छा नहीं है। सलमान आगा ने 30 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 17 मैच ही जीते हैं और 13 मैच गंवाए हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |