इतने अच्छे स्पिनर हैं ...तेज गेंदबाजों से पाकिस्तान का भरोसा उठा, कप्तान सलमान ने दिया बड़ा बयान

Feb 18, 2026 09:26 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा है कि टीम के पास क्वालिटी स्पिनर हैं और इसलिए तेज गेंदबाजी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

इतने अच्छे स्पिनर हैं ...तेज गेंदबाजों से पाकिस्तान का भरोसा उठा, कप्तान सलमान ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने बुधवार को नामीबिया पर मिली 102 रन की जीत को संपूर्ण प्रदर्शन बताते हुए भरोसा जताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले सुपर आठ मुकाबले में स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे। पाकिस्तान ने भारत से मिली भारी हार से उबरते हुए साहिबजादा फरहान के पहले शतक और अपने स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के अगले चरण में जगह बनाई।

सलमान ने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ''यह एक पूर्ण प्रदर्शन है। हमने पावरप्ले और बीच के ओवरों में भी अच्छी बल्लेबाजी की। फरहान कुछ समय से अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और मुझे खुशी है कि उसने अपना शतक बनाया। '' पाकिस्तान शनिवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के साथ सुपर आठ चरण की शुरुआत करेगा।

सलमान इस बड़े मुकाबले से पहले आत्मविश्वास से भरे दिखे। उन्होंने कहा, ''हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड भी अच्छा क्रिकेट खेल रहा है इसलिए यह एक अच्छा मैच होना चाहिए। हमारे पास स्पिनर और ऑलराउंडर हैं जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। '' उन्होंने कहा, ''श्रीलंका में अगर आपके पास इतने अच्छे स्पिनर हैं तो आपको तेज गेंदबाजी की चिंता करने की जरूरत नहीं है। ''

'मिस्ट्री' स्पिनर उस्मान तारिक (16 रन देकर चार विकेट) के शानदार स्पेल के बारे में सलमान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें मैच में उनका सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ''गेंद से हम खतरनाक थे। वह एक मुश्किल गेंदबाज है। मैंने घरेलू क्रिकेट में उनका सामना किया है। उन्हें समझना मुश्किल है। शुक्र है कि वह हमारी टीम के लिए खेल रहा है। ''

'प्लेयर ऑफ द मैच' साहिबजादा फरहान का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रारूप में पहला शतक था। फरहान ने कहा, ''घरेलू क्रिकेट में पिछले चार साल से अच्छा करने से मुझे मदद मिली है। यह पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट में लगातार कड़ी मेहनत का नतीजा है। ‘’

उन्होंने कहा, ''शुरू में पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन कुछ हिट के बाद मैंने अपना नैसर्गिक खेल दिखाया। मैंने शादाब से कहा कि हमें एक साझेदारी करने की जरूरत है क्योंकि हमने दो विकेट जल्दी खो दिए थे। सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ। ''

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कहा, ''गेंद को दोनों तरफ टर्न कराना एक खास कौशल है, जैसा वे करते हैं। मुझे लगता है कि यह उन चीजों में से एक है जिसमें हम निश्चित रूप से सुधार करने की कोशिश करेंगे। हम इस तरह की गेंदबाजी का सामना करने और अच्छी योजना बनाने के साथ इस तरह की गेंदबाजी से निपटने के लिए कौशल स्तर को बढ़ाना चाहेंगे। ''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।