Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Captain Pat Cummins included in Australia squad for Adelaide Ashes Test vs England
एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए गुड न्यूज, लौट आया टीम का असली कप्तान

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए गुड न्यूज, लौट आया टीम का असली कप्तान

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 17 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले तीसरे एशेज टेस्ट के लिए टेस्ट टीम में वापस आ गए हैं। कमिंस के रूप में एकमात्र बदलाव टीम में हुआ है। 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है।

Dec 10, 2025 07:40 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में 17 दिसंबर से खेला जाना है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान की वापसी टीम में हो गई है। पैट कमिंस अब तीसरे मैच के लिए टीम में शामिल कर लिए गए हैं। ऐसे में स्टीव स्मिथ की जगह अब रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस एशेज सीरीज के बाकी बचे मैचों में कप्तानी करते नजर आएंगे। पैट कमिंस के रूप में एकमात्र बदलाव ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुआ है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे मुकाबले के लिए कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पैट कमिंस पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस इंजरी की वजह से एशेज के पहले दो टेस्ट नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा नहीं खली, क्योंकि इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने दोनों टेस्ट मैचों में हराया। पैट कमिंस ने इस साल जुलाई में सबीना पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद से कोई कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है। करीब 5 महीने के बाद वे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया अभी एशेज में 2-0 से आगे है, तीन टेस्ट खेले जाने बाकी हैं और वे अगले हफ्ते एडिलेड ओवल में एशेज ट्रॉफी को अपने पास रखने की कोशिश करेंगे।

तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर

ऑस्ट्रेलिया ने बाकी बचे तीन मैचों में से एक भी मुकाबला जीत लिया तो फिर एशेज ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया की हो जाएगी, जबकि इंग्लैंड को सीरीज जीतने के लिए बाकी बचे तीनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। अगर एक भी मैच ड्रॉ रहता है तो फिर कम से कम इंग्लैंड की टीम ये ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ट्रॉफी हारेगी नहीं। ऐसे में यहां से इस सीरीज का हर एक मैच दिलचस्प होगा। इंग्लैंड की निगाहें सबसे पहले तो सीरीज में जीवित रहने की होंगी। अगर वे एडिलेड में हार गए तो फिर उनके लिए ये सीरीज समाप्त हो जाएगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |