इंग्लैंड को जीतने के लिए इसकी जरूरत नहीं... इंडिया सेमीफाइनल से पहले कप्तान हैरी ब्रूक के बड़े बोल

Mar 04, 2026 08:01 pm ISTMd.Akram मुंबई, भाषा
share

इंग्लैंड की गुरुवार को सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन भारत से भिड़ंत होगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मैच से पहले कप्तान हैरी ब्रूक के बड़े बोल सामने आए।

इंग्लैंड को जीतने के लिए इसकी जरूरत नहीं... इंडिया सेमीफाइनल से पहले कप्तान हैरी ब्रूक के बड़े बोल

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बुधवार को कहा कि एकता, आत्मविश्वास और दबाव का बखूबी सामना करने की कला से इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचा है और दो बार की चैंपियन टीम को खिताब जीतने के लिए 'परफेक्ट खेल' दिखाने की जरूरत नहीं है। इंग्लैंड का सामना गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन भारतीय टीम से होगा। इंग्लैंड और भारत ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है।

यह पूछने पर कि भारत को उसकी सरजमीं पर हराने के लिए क्या इंग्लैंड को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, ब्रूक ने कहा, ''नहीं , मुझे नहीं लगता कि यह टूर्नामेंट जीतने के लिए परफेक्ट गेम की जरूरत है।'' उन्होंने कहा, ''अभी तक हम परफेक्ट मैच नहीं खेल पाए हैं लेकिन इसके बावजूद अच्छी जीत दर्ज की है। हम एकता, आत्मविश्वास और दबाव में भी शांतचित्त रहने के कारण यहां तक पहुंच पाए हैं।'' उन्होंने कहा, ''मेजबान के खिलाफ इस ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप सेमीफाइनल खेलना हम में से अधिकांश के लए सपना सच होने जैसा है। हम सभी काफी रोमांचित हैं।'' उन्होंने कहा, ''हम आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे और अच्छी क्रिकेट खेलेंगे।''

इंग्लैंड की तरह भारत का भी सेमीफाइनल तक का सफर आसान नहीं रहा है, लेकिन गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल ने घरेलू टीम के अब तक के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रहने को खास तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल तक पहुंचने का तरीका नहीं बल्कि अगले दो मैच जीतना मायने रखता है। टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टूर्नामेंट में अब तक उसका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे करो या मरो की स्थिति का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने किसी तरह जीत हासिल कर ली।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान मोर्केल से वरुण चक्रवर्ती सहित भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी सवाल किए गए जो कुछ मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। मोर्केल ने कहा, ''वे अच्छी टीमें हैं, वे अच्छा खेलते हैं। अगर आप उम्मीद करते हैं कि हम टीमों को 120 या 150 रन पर आउट कर देंगे तो ऐसी उम्मीद करना सही नहीं है। हम सेमीफाइनल में हैं और जीत हासिल करके ही यहां पहुंचे हैं। हम जानते हैं कि भारत में जीत-हार का अंतर बहुत कम होता है।'' भारतीय गेंदबाजी कोच ने कहा, ''यह मायने नहीं रखता कि आप सेमीफाइनल तक कैसे पहुंचते हैं। मायने यह रखता है कि आप अगले दो मैचों में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।