Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Captain Ayush Mhatre Reveals Why did not India panic despite the historic target In IND U19 vs AFG U19 Semifinal
SF में ऐतिहासिक टारगेट के बावजूद क्यों नहीं घबराया भारत? कप्तान आयुष म्हात्रे ने किया खुलासा

SF में ऐतिहासिक टारगेट के बावजूद क्यों नहीं घबराया भारत? कप्तान आयुष म्हात्रे ने किया खुलासा

संक्षेप:

भारत को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 311 का ऐतिहासिक टारगेट मिला था। भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की। जानिए, अफगानिस्तान को रौंदने के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने क्या कुछ कहा?

Feb 04, 2026 09:46 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने बुधवार को हरारे के मैदान पर अफगानिस्तान को सात विकेट से धूल चटाई। अफगानिस्तान ने फैसल शिनोजादा (110) और उजैरुल्लाह नियाजई (101) के शतकों की बदौलत चार विकेट पर 310 रन बनाए। U19 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पहली बार किसी टीम ने 300 का आंकड़ा छुआ। जवाब में भारत ने 41.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर रिकॉर्ड टारगेट चेज किया। भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य हासिल किया। ऐतिहासिक टारगेट के बावजूद भारत क्यों नहीं घबराया? कप्तान आयुष ने इसका खुलासा किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘यह हमारे लिए आसान टोटल होगा’

सेमीफाइनल में भारत के लिए ओपनर एरोन जॉर्ज (104 गेंदों में 115) ने शतक ठोका जबकि वैभव सूर्यवंशी (33 गेंदों में 68) और आयुष (59 गेंदों में 62) ने अर्धशतक जमाया। अफगानिस्तान को रौंदने के बाद आयुष ने कहा, ''यह सुखद एहसास है। वर्ल्ड कप फाइनल खेलना अच्छा है। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन मिडिल ओवरों में हमारे बॉलर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। आखिर में 40 से 50 ओवर में उन्होंने बस बहुत अच्छी बैटिंग की। हमारे बातचीत सिंपल थी, बस नैचुरल गेम जैसी बैटिंग करो। पिच सच में शानदार रही। यह पाटा विकेट था। हमने बातचीत में कहा कि नैचुरल गेम पर फोकस रखो और यह हमारे लिए आसान टोटल होगा।''

ये भी पढ़ें:वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा कीर्तिमान, टूटा शुभमन का रिकॉर्ड

'वैभव सूर्यवंशी की चेज में अहम भूमिका'

म्हात्रे ने 14 वर्षीय सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाज पर कहा, ''उसने चेज में बड़ी भूमिका निभाई। सूर्यवंशी ने बहुत अच्छी शुरुआत दिलाई, जिससे हमने सिर्फ 10 ओवर में 90 रन जोड़े और प्रेशर हट गया। उसके बाद हमारे लिए पारी संभालना आसान था।'' उन्होंने जॉर्ज की शान में कहा, ''वह एक शानदार बल्लेबाज है। इस टूर्नामेंट में उसके बल्ले से ज्यादा स्कोर नहीं निकले लेकिन वह बहुत अच्छी बैटिंग कर रहा था। हमें बस भरोसा था कि वह अपना नैचुरल गेम खेलेगा और फिर उसने पारी को बहुत अच्छे से आगे बढ़ाया।'' भारत ने 10वीं बार फाइनल में एंट्री की है। भारत टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। उसने अब तक पांच खिताब जीते हैं।

ये भी पढ़ें:इंग्लैंड ने U19 विश्व कप फाइनल में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में धोया

खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड से होगी टक्कर

भारत की फाइनल में 6 फरवरी को इंग्लैंड से टक्कर होगी। खिताबी मुकाबला भी हरारे के मैदान पर होगा। भारतीय कप्तान ने यहां की कंडीशंस पर कहा, ''हरारे स्टेडियम में कंडीशंस बहुत अच्छी हैं और खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। हम सिंपल रहेंगे। बस अपना गेम खेलेंगे और फील्ड पर अच्छा एटीट्यूड रखेंगे।'' उन्होंने साथ ही भारतीय फैंस से गुजारिश करते हुए कहा, ''बस हमें सपोर्ट करें। हम मैदान पर अपना 110 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे। हम फाइनल मैच जीतने की कोशिश करेंगे।'' क्या फाइनल से पहले का रिकवरी टाइम काफी है? आयुष ने जवाब में कहा, ''हां, यह काफी है क्योंकि हमें इन कंडीशंस की आदत है। हमने इंडिया में काफी क्रिकेट खेला है। हमें एक दिन बाद भी खेलेने की आदत है और उम्मीद है कि हम अच्छी तरह से रिकवर कर लेंगे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।