कनाडा के युवराज को उम्मीद, टी20 विश्व कप शतक से क्रिकेट में बनेगा करियर

Feb 17, 2026 06:24 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share

कनाडा के 19 वर्षीय सनसनीखेज बल्लेबाज युवराज सामरा ने T20 विश्व कप 2026 में इतिहास रच दिया। चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप डी मैच में उन्होंने 65 गेंदों पर 110 रन की धमाकेदार पारी खेली। युवराज का मानना है कि इस पारी से उनका जीवन बदल सकता है।

कनाडा के युवराज को उम्मीद, टी20 विश्व कप शतक से क्रिकेट में बनेगा करियर

युवराज सामरा ने क्रिकेट वैसे तो अपने जुनून को लेकर खेलना शुरू किया था लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में 65 गेंद में 110 रन बनाने के बाद कनाडा के ब्राम्पटन के 19 वर्षीय इस युवा को उम्मीद है कि अब वह इसमें कैरियर बना सकता है। क्रिकेट के शौकिन पिता बलजीत सामरा ने उनका नाम धाकड़ भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम पर रखा था। कनाडा के भारतीय मूल के 19 साल के बल्लेबाज सामरा ने टी20 विश्व कप इतिहास में शतक जमाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सामरा ने न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद मीडिया से कहा ,'' मुझे लगता है कि इस पारी से मेरा जीवन बदल सकता है । मैं खेल में कैरियर बना सकता हूं । मेरे लिये यह सपना सच होने जैसा होगा ।'' सामरा ने मंगलवार को ग्रुप डी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 गेंदों में करियर की सर्वश्रेष्ठ 110 रन की पारी खेली। सामरा ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 11 चौके और छह छक्के जड़े, जिसकी बदौलत कनाडा ने ऊंची रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 173 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

वह अंतिम ओवर में जैकब डफी पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। सामरा ने कहा ,'' मैं हमेशा से इस पल, इस दिन और रात के बारे में सोचता था। मैं विश्व कप में नाम कमाना और खेल में कैरियर बनाना चाहता था ।'' उन्होंने कहा ,'' कनाडा में यह आसान नहीं है क्योंकि खेलने के लिये तीन महीने ही मिलते हैं । बाकी समय माइनस 25 या 30 तापमान रहता है । हमने श्रीलंका में अभ्यास किया।'' सामरा के पिता बलजीत हमेशा उनके लिए प्रोत्साहन का निरंतर स्रोत रहे।

पिछले साल मार्च में पदार्पण करने वाले सामरा ने अपने 19वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी यह पारी टी20 विश्व कप में किसी एसोसिएट टीम के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम था, जिन्होंने 2014 में 22 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।