25 गेंदों के बाद रद्द करना पड़ गया ODI मैच, अब स्टेडियम पर मंडराया ICC के बैन का खतरा
कनाडा में डेंजरस पिच पर ODI मैच खेला जा रहा था, जिसे 25 गेंदों के बाद रद्द कर दिया गया। अब टोरंटो के किंग सिटी के मैदान पर बैन का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि 4 डिमेरिट पॉइंट्स इस मैदान को मिल गए हैं।

टोरंटो के किंग सिटी में मंगलवार 16 जून को कनाडा और नीदरलैंड के बीच एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा था। ये मैच शुरू होने के कुछ ही देर बाद रद्द करना पड़ गया। इसके पीछे की वजह थी डेंजरस पिच। ये मुकाबला आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का था, जो आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफिकेशन से जुड़ा है। इस 50-50 ओवर के मैच में सिर्फ 25 गेंदें ही फेंकी गईं और फिर आगे मैच नहीं आयोजित करने का फैसला मैच अधिकारियों को लेना पड़ा।
इस मैच में कनाडा के खिलाफ नीदरलैंड्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, नीदरलैंड की पारी के सिर्फ 4.1 ओवर बाद ही मैच रद्द कर दिया गया। उस समय उनका स्कोर 1 विकेट पर 15 रन था। दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ'डाउड बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। पिच में एक जैसा बाउंस नहीं था और खेल के छोटे से समय में बैट्समैन को कई बार चोट लगी। हैरानी की बात यह है कि कुछ ही दिन पहले इसी मैदान पर मुकाबला हुआ था। उसकी पिच भी अच्छी नहीं थी।
कनाडा वर्सेस नीदरलैंड मैच से चार दिन पहले यानी 12 जून को ICC ने एक बयान जारी करके कहा था कि किंग सिटी की पिच, जिसका इस्तेमाल 8 जून को USA और नीदरलैंड्स के बीच ODI के लिए किया गया था, उसे अनसेटिस्फेक्ट्री यानी असंतोषजनक रेटिंग दी गई और एक डिमेरिट पॉइंट भी इस मैदान को दिया गया। मैच रेफरी फिल थॉम्पसन ने USA-नीदरलैंड्स मैच की पिच के बारे में कहा था, "यह पिच इस लेवल के क्रिकेट के लिए उम्मीद के मुताबिक स्टैंडर्ड से नीचे थी।"
ICC के पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के अनुसार, जिन पिचों को "अनसेटिस्फेक्ट्री" रेटिंग मिलती है, उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया जाता है, जबकि "अनफिट" पिच रेटिंग से वेन्यू को तीन डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं। डिमेरिट पॉइंट्स लगातार पांच साल तक एक्टिव रहते हैं और छह डिमेरिट पॉइंट्स होने पर वेन्यू को 12 महीने के लिए इंटरनेशनल मैच होस्ट करने से सस्पेंड कर दिया जाता है। 12 डिमेरिट पॉइंट्स से 24 महीने का बैन लगता है। ऐसे में टोरंटो के इस मैदान पर अब बैन का खतरा भी है, क्योंकि चार पॉइंट्स अब खराब पिचों के लिए इसे दिए गए हैं। आने वाले समय में ऐसा होता है तो फिर 12 महीने के लिए इस मैदान को इंटरनेशनल मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



