
T20 World Cup 2026 के लिए कनाडा की टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ी को मिली टीम की कमान
T20 World Cup 2026 के लिए कनाडा की टीम का ऐलान हो गया है। दिलप्रीत बाजवा कनाडा की टीम के कप्तान इस मेगा इवेंट में होंगे। दूसरी बार कनाडा की टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है। पहले वे आयरलैंड को हरा चुके हैं।
T20 World Cup 2026 के लिए कनाडा की टीम का ऐलान हो गया है, जो दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है। दिलप्रीत बाजवा कनाडा की टीम के कप्तान इस मेगा इवेंट में होंगे। भारत और श्रीलंका में होने वाले मेगा इवेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान बोर्ड ने किया है। बाजवा इस महीने के आखिर में 23 साल के हो जाएंगे। उनको सिर्फ नौ ODI और 17 T20I मैचों का अनुभव है। हैरानी की बात ये है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में कैप्टेंसी डेब्यू इसी टूर्नामेंट से करेंगे।
दिलप्रीत बाजवा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार अर्धशतक जड़े हैं और उनका स्ट्राइक रेट 133 से ज्यादा का है। कनाडा के सुपर 60 टी10 टूर्नामेंट में उन्होंने दमदार खेल दिखाया था, जिसमें एक मैच में 18 गेंदों में 57 रन और एक मैच में 22 गेंदों में 68 रन ठोके थे। ओपनिंग बैट्समैन युवराज समरा भी एक और बड़े पावर हिटर हैं, जिन्होंने 15 T20I पारियों में 160.72 के स्ट्राइक रेट से 27 छक्के लगाए हैं। पूर्व कप्तान साद बिन जफर, कलीम सना, दिलोन हेलीगर, निकोलस किर्टन और नवनीत धालीवाल टीम में दूसरे जाने-पहचाने नाम हैं।
कनाडा की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप डी का हिस्सा है, जिसमें साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और यूएई की टीम शामिल है। 9 फरवरी को कनाडा की टीम टूर्नामेंट में पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। कनाडा की टीम के सभी ग्रुप फेज के मैच इंडिया में खेले जाएंगे। कनाडा की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी खेली थी, जहां उन्होंने आयरलैंड को हरा दिया था।
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कनाडा की टीम
दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अजयवीर हुंडल, अंश पटेल, दिलोन हेलीगर, हर्ष ठाकर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, कंवरपाल तथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, श्रेयस मोव्वा और युवराज समरा

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





