Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Can Virat Kohli break Sachin Tendulkar world record for the most centuries in List A cricket Find out how far he is
क्या सचिन तेंदुलकर के लिस्ट ए में सबसे ज्यादा शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे विराट कोहली? जानें कितने दूर

क्या सचिन तेंदुलकर के लिस्ट ए में सबसे ज्यादा शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे विराट कोहली? जानें कितने दूर

संक्षेप:

विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मैच में शतक जड़ा। यह उनके लिस्ट-ए करियर का कुल 58वां शतक है। अब किंग कोहली की नजरें लिस्ट ए में सचिन तेंदुलकर के शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है।

Dec 25, 2025 01:51 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी कर रहे विराट कोहली का आगाज धमाकेदार रहा। आंध्रा के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने शतक जड़ दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई। चेज मास्टर विराट कोहली ने 299 रनों की पीछा करते हुए 131 रनों की शानदार पारी खेली। कोहली का यह लिस्ट-ए क्रिकेट में 58वां शतक था, इसमें इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 ओवर फॉर्मेट में उनके 53 शतक शामिल हैं। अब विराट कोहली की नजरें लिस्ट-ए में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा शतक जड़ने के ‘महारिकॉर्ड’ पर है। बता दें, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बीच अब ज्यादा फासला नहीं रह गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:कर्नाटक का हैरतअंगेज कारनामा, की विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास की सबसे बड़ी रनचेज

सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे में 49 सेंचुरी जड़ी थी, लिस्ट ए में उनके नाम कुल 60 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड उन्होंने 538 पारियां खेलकर बनाया था।

वहीं विराट कोहली अब 330 पारियों में 58 शतक के साथ उनके पीछे दूसरे स्थान पर हैं। किंग कोहली सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने से मात्र दो शतक और उनका यह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से 3 शतक दूर हैं।

ये भी पढ़ें:पहले मैच के बाद रोहित-कोहली की टीम ने विजय हजारे पॉइंट्स टेबल में मारी बाजी

वहीं बात रोहित शर्मा की करें तो, उन्होंने भी विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में शतक जड़ा। सिक्किम के खिलाफ उन्होंने 155 रनों की धुआंधार पारी खेली। यह उनके लिस्ट-ए करियर का 37वां शतक है।

लिस्ट ए में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज-

सचिन तेंदुलकर- 60

विराट कोहली- 58

ग्राम गूच- 44

ग्रेम हिक- 40

कुमार संगाकारा- 39

रोहित शर्मा- 37

विराट कोहली की टीम दिल्ली का विजय हजारे ट्रॉफी में अगला मैच 26 दिसंबर को गुजरात से है, वहीं रोहित शर्मा की मुंबई इसी दिन उत्तराखंड से भिड़ेगी। उम्मीद है कि अगले मैच में भी दोनों भारतीय दिग्गज धमाल मचाएंगे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |