वैभव सूर्यवंशी क्या सचिन की तरह ऐसा कर पाएगा? कपिल देव बोले- जब 20-22 साल का होगा तो…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल टैलेंट करार दिया है। हालांकि, पूर्व कप्तान ने सूर्यवंशी को लेकर एक अहम बात भी कही, जिसका ताल्लुक  सचिन तेंदुलकर से है।

Kapil Dev on Sachin Tendulkar

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने कम वक्त में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी टीम इंडिया में एंट्री हो चुकी है। 15 वर्षीय सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए चुना गया, जहां उनका डेब्यू हो सकता है। वह भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करना का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सचिन ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्ताना के खिलाफ पहला मैच खेला, जो टेस्ट था। उस टेस्ट में 1983 विश्व कप विजेता कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव प्लेयर ऑफ द मैच थे। 67 वर्षीय कपिल देव ने सूर्यवंशी को स्पेशल टैलेंट मानते हैं लेकिन उन्होंने अहम बात भी कही। उन्होंने कहा कि वह अभी बहुत छोटा है और ओपनर के बारे में पूरी तरह से अंदाजा लगाना शायद जल्दबाजी होगी।

'जब सूर्यवंशी 20-22 साल का होगा तो…'

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि सूर्यवंशी क्या सचिन की तरह लंबे समय तक खेल पाएगा? सचिन का इंटरनेशनल करियर 24 साल लंबा रहा। कपिल देव ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, ''वैभव अभी बहुत छोटा है। लेकिन हां, वह एक स्पेशल टैलेंट है। वह 15 साल का बच्चा है और उसके पास जो कुछ भी है, वो सिर्फ क्रिकेट है। जब वह 20-22 साल का हो जाएगा तो हम उसका आकलन करेंगे। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं कि उसमें असाधारण प्रतिभा है। वह 16 साल के सचिन जैसा है। लेकिन क्या वह उतना लंबा खेल सकता है? उसे अभी बहुत लंबा सफर तय करना है।'' जब पूर्व कप्तान से आने वाले दौरे के लिए सूर्यवंशी को कोई मैसेज देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मुझे भारतीय टीम को गुड लक कहूंगा। यह सिर्फ उसके लिए नहीं बल्कि पूरी भारतीय टीम और हर खिलाड़ी के लिए है। और वह इसका हिस्सा हैं।''

वैभव सूर्यवंशी कई दमदार पारियां खेल चुके

सूर्यवंशी पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने थे। उन्होंने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में रिकॉर्ड 175 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी। उन्होंने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 237.30 के स्ट्राइक रेट से 16 पारियों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीती। उन्होंने आईपीएल के 19वें सीजन में ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर समेत पांच दमदार अवॉर्ड हासिल किए थे। सूर्यवंसी ने हाल ही में श्रीलंका में वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया ए के लिए 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी खेली। उन्होंने 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। भारत को 26 जून से आयरलैंड में दो टी20 खेलने हैं। इंग्लैंड में एक जुलाई से पांच टी20 मुकाबले आयोजित होंगे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।