Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Cameron Green had to clarify things before the IPL auction his manager made a big mistake
IPL ऑक्शन से पहले कैमरून ग्रीन को देनी पड़ी सफाई, मैनेजर ने कर दी थी बड़ी गड़बड़ी

IPL ऑक्शन से पहले कैमरून ग्रीन को देनी पड़ी सफाई, मैनेजर ने कर दी थी बड़ी गड़बड़ी

संक्षेप:

कैमरन ग्रीन ने रविवार को साफ किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने साफ किया कि उनके मैनेजर की ‘गड़बड़ी’ की वजह से उन्हें अगले हफ्ते होने वाली छोटी नीलामी में गलती से बल्लेबाज के तौर पर पंजीकृत कर दिया गया।

Dec 14, 2025 12:21 pm ISTLokesh Khera एडीलेड, भाषा
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने रविवार को साफ किया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने साफ किया कि उनके मैनेजर की ‘गड़बड़ी’ की वजह से उन्हें अगले हफ्ते होने वाली छोटी नीलामी में गलती से बल्लेबाज के तौर पर पंजीकृत कर दिया गया। पीठ की सर्जरी से उबरने के कारण 2025 सत्र से बाहर रहे 26 साल के ग्रीन जून में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे थे। हालांकि इसके बाद उन्हें गेंदबाजी करने की इजाजत मिल गई है और वह ऑस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज श्रृंखला में गेंदबाजी कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:BCCI ने नहीं मानी ICC की रिक्वेस्ट, भारत-पाकिस्तान मैच में नोहैंडशेक पॉलिसी जारी

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने ग्रीन के हवाले से कहा, ‘‘मैं गेंदबाजी के लिए तैयार रहूंगा। मुझे नहीं पता कि मेरे मैनेजर यह सुनना चाहेंगे या नहीं लेकिन उनकी तरफ से गड़बड़ी हुई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका मतलब ‘बल्लेबाज’ कहना नहीं था। मुझे लगता है कि उन्होंने गलती से ऐसा कर दिया। असल में यह उनकी तरफ से एक गड़बड़ी थी।’’

लंबे कद के ऑलराउंडर ग्रीन ने 2023 में मुंबई इंडियंस और 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था। वह नीलामी में हिस्सा लेने वाले सबसे बड़े नामों में से हैं और उनके लिए भारी-भरकम बोली लगने की उम्मीद है।

ग्रीन का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। उन्हें ऑलराउंडर की जगह बल्लेबाजों के वर्ग में सूचीबद्ध किया गया है। नीलामी मंगलवार को अबु धाबी में होगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |