Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Cameron Green broke Mitchell Starc record becoming the most expensive foreign player in IPL history
कैमरन ग्रीन ने तोड़ा मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

कैमरन ग्रीन ने तोड़ा मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

संक्षेप:

कैमरन ग्रीन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मिचेल स्टार्क के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। केकेआर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।

Dec 16, 2025 03:39 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला कैमरन ग्रीन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिकॉर्डतोड़ बोली लगाते हुए 25.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। ग्रीन ने इसी के साथ मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्हें भी केकेआर ने आईपीएल 2023 के ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपए का खरीदा था। कैमरन ग्रीन की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स शुरुआत से ही बनी हुई थी। पहले उनकी जंग राजस्थान रॉयल्स से हुई। आरआर ने 13.40 करोड़ के बाद अपना हाथ पीछे खींच लिया, जिसके बाद सीएसके की एंट्री हुई। सीएसके ने 25 करोड़ के बाद हार मान ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:IPL मिनी ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी, विदेशियों का रहा है जलवा

कैमरन ग्रीन जरूर आईपीएल 2026 की नीलामी में 25.20 करोड़ रुपए के बिके हैं, मगर उन्हें नियमों के तहत 18 करोड़ रुपए से अधिक नहीं मिलेंगे।

क्यों कैमरन ग्रीन को 18 करोड़ से ज्यादा नहीं मिलेंगे?

ऐसा IPL के "मैक्सिमम-फी" नियम की वजह से है, जिसके अनुसार मिनी ऑक्शन में किसी विदेशी खिलाड़ी की मैक्सिमम फीस, सबसे ज़्यादा रिटेंशन स्लैब (INR 18 करोड़) और पिछले मेगा ऑक्शन में सबसे ज़्यादा कीमत (ऋषभ पंत 27 करोड़ ) से कम होगी. इस बार हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब 18 करोड़ रुपए था और पिछले मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये मिले थे. ऐसे में दोनों में से सबसे कम हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब के 18 करोड़ रुपए होते हैं. य़ानी अगर ऑक्शन में ग्रीन पर 30 करोड़ से भी ज्यादा की बोली लगती है तो भी खिलाड़ी को 18 करोड़ ही मिलेंगे. लेकिन दूसरी ओर टीमों के पर्स से बाकी बचे पैसे काटे जाएंगे.

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |