Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Calm before the storm as ICC PCB and BCCI play waiting game on India vs Pakistan T20 World Cup 2026 match
India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस: ये तूफान से पहले की शांति है या महामुकाबला रद्द होने का संकेत?

India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस: ये तूफान से पहले की शांति है या महामुकाबला रद्द होने का संकेत?

संक्षेप:

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 मैच पर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन ये तूफान से पहले की शांति है या महामुकाबला रद्द होने का संकेत? ये समझना अभी के लिए बेहद कठिन है। एक फरवरी को पाकिस्तान ने बॉयकॉट का ऐलान किया था। 

Feb 05, 2026 07:30 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC, PCB और BCCI सबके सब इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच के मुद्दे पर शांत पड़े हुए हैं। एक फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया था कि पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 में खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। कुछ ही देर बाद आईसीसी की ओर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेतावनी दी गई कि इसके दुष्परिणाम होंगे, लेकिन इसके बाद से सब चुप बैठे हुए हैं। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने फिर से ये बात दोहराई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होगा। इस सस्पेंस के बीच ये तूफान से पहले की शांति या फिर महामुकाबला रद्द हो चुका है?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माना जा रहा है कि बॉयकॉट इस मामले पर आखिरी फैसला नहीं हो सकता, लेकिन इस बात की संभावना हैयह फैसला पाकिस्तान सरकार ने लिया है तो इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच रद्द हो जाए। हालांकि, पाकिस्तान के मामले में आखिरी घंटे तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि पिछले साल एशिया कप के दौरान हम ये देख चुके हैं कि पाकिस्तान अपनी बात से पलट गया था। हालांकि, क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें त ICC बोर्ड और उसके सदस्य काम से गैरहाजिरी को हल्के में नहीं लेंगे।

पाकिस्तान को इसकी जरूर कड़ी सजा मिलेगी, लेकिन यह बाद की बात है। कुछ ऐसी बातें हो रही हैं कि दोनों तरफ के बीच-बचाव करने वाले किसी तरह की बैक-चैनल बातचीत में लगे हुए हैं, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच पाकिस्तानी मीडिया में खबर आई कि आईसीसी की सीईओ संजोग गुप्ता और चेयरमैन जय शाह मुंबई में जियोस्टार के मालिक मुकेश अंबानी से मिलने आए हैं। जियो स्टार टी20 विश्व कप का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर है।

हालांकि, इस मुंबई वाली मीटिंग में सच्चाई नहीं है, क्योंकि जय शाह और संजोग गुप्ता पिछले कुछ दिनों से इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी यानी IOC के इनवाइट पर मिलान में हैं। दोनों 145वें IOC सेशन में शामिल हो रहे हैं, जिसमें ओलंपिक गेम्स का हिस्सा बनने वाले सभी इंटरनेशनल फेडरेशन के रिप्रेजेंटेशन शामिल हैं। अब सवाल वही है कि आज 5 फरवरी है और 15 फरवरी को मैच होना है। क्या इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच रद्द हो चुका है या फिर किसी बड़े तूफान की आहट है?

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।