मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान

चेन्नई, चार सितंबर (भाषा)
Follow us on Google News
share

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक खास सम्मान मिलने वाला है। उन्हें बंगाल क्रिकेट संघ 100 प्रथम श्रेणी मैच खेलने की खास उपलब्धि मिलने पर शनिवार को चेन्नई में सम्मानित करेगा।

Mohammed Shami
मोहम्मद शमी

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) शनिवार को चेन्नई में 100 प्रथम श्रेणी मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित करेगा।

यह सम्मान समारोह एमए चिदंबरम स्टेडियम में पूर्वी क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र के बीच होने वाले दलीप ट्रॉफी फाइनल से एक दिन पहले आयोजित किया जाएगा।

पूर्वी क्षेत्र के मुख्य खिलाड़ी शमी ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने मध्य क्षेत्र के खिलाफ पांच विकेट लिए थे।

शमी ने अब तक 99 प्रथम श्रेणी मैच में 382 विकेट लिए हैं। किसी एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90 रन देकर आठ विकेट लेना है।

सम्मान समारोह के अवसर पर शमी को सीएबी अध्यक्ष सौरव गांगुली के ऑटोग्राफ वाली क्रिकेट गेंद, 100 नंबर वाली विशेष जर्सी और एक चांदी की थाली भेंट की जाएगी। शमी को सीएबी के कोषाध्यक्ष संजय दास सम्मानित करेंगे। दास ने पीटीआई से कहा, ''शमी बंगाल क्रिकेट का गौरव और महान खिलाड़ी हैं। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि पूरी होने पर राज्य संघ की ओर से उनके लिए यह एक छोटा सा सम्मान है।''

शमी फिलहाल भारतीय राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं और उन्होंने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। यह अनुभवी तेज गेंदबाज हालांकि घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय टीम में वापसी की कवायद में लगा हुआ है।

घरेलू क्रिकेट से इतर मोहम्मद शमी का करियर

घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस खास उपलब्धि के अलावा मोहम्मद शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपना लोहा मनवाया है। वे भारतीय टीम में अपनी वापसी की उम्मीदें अब भी संजोए बैठे हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कुल 64 टेस्ट मैच, 108 वनडे मैच और 25 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 229 विकेट लिए हैं। वनडे क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन दमदार है। उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 206 विकेट हासिल किए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 27 विकेट हासिल किए हैं। मोहम्मद शमी 2027 विश्व कप की सोच का हिस्सा हैं या नहीं इसको लेकर चयनकर्ताओं ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, फिट रहने के बावजूद उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार नजरअंदाज करना इस बात को दर्शाता है कि बोर्ड और मौजूदा टीम मैनेजमेंट अब उनसे आगे की सोच रख रहा है। मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था। वनडे और टी-20 टीम में वे 2025 में नजर आए थे। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में उनके दमदार प्रदर्शन को क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा आज भी याद किया जाता है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान