इंग्लैंड के तेज गेंदबाज पर लगी हथकड़ी तो क्रिकेट बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम, कर दिया टीम से बाहर, क्यों?

लंदन, 24 अगस्त (एपी)
Follow us on Google News
share

शनिवार रात को तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी पहने देखा गया था। इसके बाद ईसीबी ने बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से तेज गेंदबाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Brydon Carse nightclub incident
ब्रायडन कार्स (फाइल फोटो)

डर्बी के एक नाइट क्लब में हुई घटना से संबंधित चल रही जांच के चलते ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर कर दिया गया है। शनिवार रात को तेज गेंदबाज को डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी पहने देखा गया था, जिसके बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने जांच शुरू कर दी है।

कार्स को इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब उनकी जगह सन्नी बेकर टीम का हिस्सा होंगे, जिन्होंने अब तक केवल एक बार जून में न्यूजीलैंड शृंखला में टेस्ट मैच खेला है। ईसीबी ने घटना के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि क्रिकेट नियामक इसकी जांच करेगा। इससे पहले गर्मियों में तत्कालीन कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी नाइट क्लब की घटना की जांच के दौरान टीम से बाहर कर दिया गया था।

ईसीबी ने अपने बयान में क्या कहा?

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान जारी कर कहा कि दूसरे टेस्ट के लिए कार्स की जगह सॉनी बेकर को टीम में शामिल किया गया है। दूसरा टेस्ट बृहस्पतिवार से शुरू होगा। ईसीबी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, "ईसीबी के संज्ञान में आने के बाद क्रिकेट रेगुलेटर ने पुष्टि की है कि वह शनिवार रात डर्बी में हुई घटनाओं की जांच करेगा। जांच जारी रहने और पूरी जानकारी सामने आने तक ब्रायडन कार्स पुरुष टीम के दूसरे टेस्ट के चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।'' 'क्रिकेट रेगुलेटर' ईसीबी के नियमों के संभावित उल्लंघन से जुड़े मामलों की स्वतंत्र रूप से जांच करता है। जांच के बाद कोई कार्रवाई नहीं करने, चेतावनी देने या नियमों के उल्लंघन का आरोप तय करने जैसे विकल्प हो सकते हैं।

कार्स से जुड़ी यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम पर लगाया गया आधी रात का कर्फ्यू हाल ही में नए कप्तान जो रूट के कार्यभार संभालने के बाद हटा दिया गया था। 31 वर्षीय कार्स ने पिछले सप्ताह काउंटी चैम्पियनशिप में डरहम की डर्बीशायर पर 338 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पहले टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा न होने के कारण, उन्हें शोएब बशीर, सैम कुक, मैथ्यू फिशर और ओली पोप के साथ काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया था।

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट एक पारी और 103 रनों से जीता। दूसरा टेस्ट गुरुवार (27 अगस्त) को लॉर्ड्स में शुरू होगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़इंग्लैंड के गेंदबाज पर लगी हथकड़ी तो क्रिकेट बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम, क्या किया?