'भाई तुमने अपना फर्ज बखूबी निभाया', केन विलियमसन के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन आया सामने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केन विलियमसन के संन्यास पर विराट कोहली ने रिएक्ट किया है। कोहली और विलियमसन अंडर-19 के दिनों से एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं और बतौर कप्तान अपनी-अपनी नेशनल टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है।

'भाई तुमने अपना फर्ज बखूबी निभाया', केन विलियमसन के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन आया सामने

न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर केन विलियमसन ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करके फैंस को बड़ा झटका दिया। मैदान पर शांत दिखने वाले केन की फैन फॉलोइंग काफी है और इस वजह से अपने चहेते खिलाड़ी को खेल से दूर जाता देख सब मायूस हो गए। इसके साथ ही उनके 16 साल लंबे शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। केन विलियमसन की मौजूदा दौर के टॉप बल्लेबाजों में गिनती होती है और इस वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए उनका जाना एक बड़ा नुकसान है। विलियमसन के संन्यास लेने पर कई क्रिकेटर्स ने रिएक्ट किया, जिसमें उनके साथ अंडर-19 के साथ-साथ इंटरनेशनल स्तर पर खेल चुके विराट कोहली का भी नाम शामिल है।

कोहली ने किया रिएक्ट

35 वर्षीय विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (19,346) बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में विदा ले रहे हैं। विराट कोहली ने केन विलियमसन के संन्यास पर कहा, ''कई वर्षों के सफर में एक विरोधी से दोस्त बनने तक, इतने सालों तक आपकी बल्लेबाजी देखना और आपके खिलाफ खेलना बेहद सुखद अनुभव रहा है। लेकिन उससे भी कहीं अधिक मैं हमारी दोस्ती और खेल के साथ-साथ जीवन के कई मुद्दों पर हमारी साझा सोच को बहुत महत्व देता हूं। हमारी हर बातचीत और मुलाकात मेरे लिए हमेशा अनमोल रहेगी, भाई। तुमने अपना फर्ज पूरा कर लिया है। अब तुम इस आराम और सुकून के हकदार हो। बहुत बढ़िया दोस्त, जिंदगी की तो अभी बस शुरुआत हुई है।

संन्यास के लिए यही सही समय

संन्यास की घोषणा करते हुए विलियमसन ने कहा, "मैं पिछले कुछ समय से इस बारे में सोच रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह साफ हो गया कि इस फैसले के लिए यही सही समय है। मैंने हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की भूख के साथ हिस्सा लिया है।और मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ दिया।"

विलियमसन के शानदार आंकड़ों के साथ-साथ उनकी कप्तानी और नेतृत्व शैली की भी खू़ब सराहना की गई। उन्होंने 2016 से 2024 के बीच एक सुनहरे दौर में तीनों प्रारूपों में न्यूज़ीलैंड का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में टीम ने दो ICC विश्व कप फाइनल और तीन सेमीफाइनल खेले, जबकि 2021 में पहली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का ख़िताब जीता। विलियमसन ने साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और पिछले साल नवंबर में उन्होंने टी20 क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए 378 मैचों में रिकॉर्ड 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल हैं। इस संन्यास के बाद विलियमसन अब इंग्लैंड के ख़िलाफ़ जारी मौजूदा टेस्ट सीरीज़ के बाक़ी मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।