'वैभव सूर्यवंशी के नाम पर मार्केटिंग कर रहे लेकिन...', पूर्व भारतीय दिग्गज 'नो डेब्यू' पर भड़का

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार और बढ़ गया है। उन्हें आयरलैंड सीरीज में मौका नहीं मिला। सूर्यवंशी के 'नो डेब्यू' से सैयद किरमानी खफा हैं।

Syed Kirmani on Vaibhav Sooryavanshi

क्रिकेट फैंस समेत दिग्गजों को भी वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, 15 साल के सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। युवा ओपनर के 'नो डेब्यू' पर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सैयद किरमानी भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रॉडकास्टर्स सूर्यवंशी के नाम पर मार्केटिंग कर रहे हैं लेकिन उन्हें खेलने का चांस नहीं मिल रहा। भारत को आयरलैंड सीरीज में 0-2 से ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में भारतीय टीम से सीरीज जीती।

'ट्रेलर्स में देखा लेकिन मुख्य फिल्म में नहीं'

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, किरमानी ने कहा, ''सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ नहीं खिलाना एक गलती थी। आयरलैंड से पहला मैच हारने के बाद दूसरे टी20 में उन्हें नहीं देखकर मैं वाकई हैरान था। और हम सभी ने देखा कि क्या हुआ। सूर्यवंशी को पूरे मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में बैठाने के बजाय भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए हमें ज्यादा दृढ़ता दिखानी चाहिए।'' पूर्व दिग्गज ने सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक युवा खिलाड़ियों में से एक करार दिया। उन्होंने कहा, ''वह एक बेहतरीन प्रतिभा है। वह एक एंटरटेनर है। मैं उनकी वजह से क्रिकेट देखता हूं। ब्रॉडकास्टर्स ने इस सीरीज की मार्केटिंग सूर्यवंशी के नाम पर की। हमने उन्हें ट्रेलर्स में देखा लेकिन मुख्य फिल्म में नहीं, यह क्या है?''

'मुझे नहीं लगता कि कोई गलती की है'

हालांकि, पूर्व सिलेक्टर सबा करीम को सूर्यवंशी को बेंच पर बिठाए रखने में कोई दिक्कत नजर नहीं आती। उन्होंने कहा, ''भारतीय थिंक-टैंक के पास उसके पदार्पण के लिए जरूर कोई योजना होगी। मुझे नहीं लगता कि उसे आयरलैंड के खिलाफ नहीं खिलाना कोई गलती थी। मुझे यकीन है कि हम जल्द ही उसका डेब्यू देखेंगे।'' बता दें कि भारत को एक जुलाई से इंग्लैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। भारत के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा कि सूर्यवंशी को आगामी सीरीज में प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के हकदार हैं।

'अगर सूर्यवंशी जैसा बल्लेबाज है तो…'

मनिंदर ने कहा, ''आपको सूर्यवंशी के लिए जगह बनानी होगी। चाहे पारी का आगाज करने में या तीसरे या चौथे नंबर पर, आप उसे कहीं भी बल्लेबाजी कराएं। वह वैसे ही बल्लेबाजी करेगा जैसे वह जानता है। उसे आयरलैंड के खिलाफ टीम में होना चाहिए था। अगर आपके पास सूर्यवंशी जैसा आक्रामक बल्लेबाज है तो आपको उसे कहीं न कहीं शामिल करना ही होगा।'' वैसे, सूर्यवंशी को इंग्लैंड में शुरुआती मैचों में चांस मिलने की संभावना कम है। आयरलैंड सीरीज के बाद भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा कि सूर्यवंशी इंटरनेशल क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके साथ ही स्पष्ट किया कि ओपनर को डेब्यू से पहले उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा जिससे टीम के अन्य खिलाड़ी गुजरे हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।