वेस्टइंडीज के जुझारूपन को देख भावुक हुए ब्रायन लारा, बोले- हम मुश्किल दौर से उबर जाएंगे
दिल्ली टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने जुझारूपन और दृढ़ता दिखाई, जिसे देखकर ब्रायन लारा को बहुत गर्व है। कठिन शुरुआत के बाद जिस तरह से टीम ने पारी की हार बचाई, वह तारीफ के काबिल है।

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने दिल्ली टेस्ट मैच के बाद एक भावुक पत्र लिखा है। उन्होंने वेस्टइंडीज की टीम की सराहना की है, जिसने फॉलोऑन खेलने के बाद भारत के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा था। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया, लेकिन इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने जुझारूपन और दृढ़ता दिखाई, जिसे देखकर ब्रायन लारा को बहुत गर्व है। कठिन शुरुआत के बाद जिस तरह से टीम ने पारी की हार बचाई, वह तारीफ के काबिल है।
वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 248 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत ने 518 रन बनाए थे। 270 रनों की बढ़त भारत को मिली थी और भारत ने फॉलोऑन दे दिया था। इसके बाद जॉन कैम्पबेल और शाई होप ने शतक जड़ा था। वेस्टइंडीज दल के हिस्से के रूप में दिल्ली में मौजूद ब्रायन लारा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने टीम के साथ अपने अनुभव और वेस्टइंडीज क्रिकेट के भविष्य के लिए अपनी उम्मीदों को दर्शाया।
उन्होंने कहा, “सबसे पहले, मैं बड़ी विनम्रता से कहना चाहता हूं कि इतने महत्वपूर्ण समय में वेस्टइंडीज क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना मेरे लिए कितने सम्मान की बात है। मैं मौजूदा संघर्ष और सीमित वित्तीय स्थिति को समझता हूं, लेकिन जैसा कि हमारे खिलाड़ी इस समय दिखा रहे हैं, अगर हम पूरी लगन से लड़ें और अपने लक्ष्य पर विश्वास रखें, तो सुरंग के अंत में एक रोशनी जरूर चमकेगी जो हमें इस मुश्किल दौर से उबार ले जाएगी।”
55 वर्षीय दिग्गज ने कहा है कि खिलाड़ियों ने चुनौती को स्वीकार किया। लारा आगे लिखते हैं, "खिलाड़ियों के साथ होने से मैं उनकी वास्तविकता के और करीब पहुंच गया। उन्होंने जितने सवाल पूछे, उससे मुझे पता चला कि वे सिर्फ औपचारिकताएं नहीं निभा रहे हैं - वे खुद को और टीम को इस मुश्किल से बाहर निकालने के तरीके खोज रहे हैं।" वेस्टइंडीज की टीम 2-0 से इस सीरीज को हारी है, लेकिन कैरेबियाई टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उन्होंने आखिरी मैच की आखिरी पारी में लड़ाई लड़ी। यहां तक कि चौथी पारी में भारत के 3 विकेट भी निकाले।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





