Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Brian Bennett not take further part vs South Africa in Test Match for Zimbabwe Prince Masvaure is concussion substitute
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच जिम्बाब्वे के लिए अब 12वां बल्लेबाज भी करेगा बल्लेबाजी, जानिए क्यों?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच जिम्बाब्वे के लिए अब 12वां बल्लेबाज भी करेगा बल्लेबाजी, जानिए क्यों?

संक्षेप:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे के लिए 12वां बल्लेबाज भी बल्लेबाजी करेगा। आप जानकर हैरान हो गए होंगे कि ऐसा कैसा होगा? ये कनकशन सब के कारण होगा।

Sun, 29 June 2025 05:32 PMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच में बुलावायो में खेला जा रहा है। एक दिन का खेल खत्म हो चुका है और दूसरे दिन का खेल जारी है। इसी दौरान मेजबान जिम्बाब्वे की टीम का एक खिलाड़ी मैच से बाहर हो गया है, जिसने थोड़ी बहुत बल्लेबाजी भी की है। यही कारण है कि अब जिम्बाब्वे के लिए 12वां खिलाड़ी भी बल्लेबाजी करेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन की सुबह ब्रायन बेनेट के सिर पर चोट लगी और वे पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए। ओपनर ब्रायन बेनेट को रविवार की सुबह हेलमेट पर गेंद लगी थी, जिससे उनको कनकशन (बेहोशी) की थोड़ी सी समस्या हुई। यही कारण है कि जिम्बाब्वे को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करना पड़ा। जिम्बाब्वे की पारी के छठे ओवर में क्वेना मफाका की बाउंसर बेनेट के हेलमेट पर लगी थी। बेनेट ने मफाका की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की थी, जिससे वे चूक गए।

ये भी पढ़ें:पंत ने सेंचुरी जड़ते ही किया था समरसॉल्ट सेलिब्रेशन, डॉक्टर बोले- इसकी जरूरत…

जब उनको कनकशन हुआ तब बेनेट 25 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद थे। फिजियो ने कनकशन टेस्ट किया तो ऐसा लगा कि वे बल्लेबाजी जारी रख सकते हैं और उन्होंने कोशिश भी की, लेकिन अगले ओवर में कोडी यूसुफ की तीन गेंदों का सामना करने के बाद बेनेट ने मैदान छोड़ने का फैसला किया और बाद में जिम्बाब्वे क्रिकेट की ओर से जारी एक मीडिया रिलीज में कहा गया कि यह माइल्ड कनकशन था। जिम्बाब्वे के टीम मैनेजमेंट को ब्रायन बेनेट की जगह प्रिंस मासवॉरे को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना पड़ा ऐसे में अब 12वां बल्लेबाजी भी बल्लेबाजी करेगा। हालांकि, साउथ अफ्रीका को विकेट 10 ही गिराने होंगे। ऑलराउंडर की जगह बल्लेबाज को मौका दिया है, जो थोड़ी बहुत तेज गेंदबाजी भी करता है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |