न्यूजीलैंड के ब्रेट रैंडेल ने लगातार 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, 254 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा,
न्यूजीलैंड के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 254 वर्षों के इतिहास में अनोखा कारनामा कर दिखाया। गेंदबाज ब्रेट रेंडल ने प्लंकेट शील्ड मैच में लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट लेकर इतिहास रच जिया है।

न्यूजीलैंड के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच गेंदों में लगातार पांच विकेट लेकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। ब्रेट रैंडेल ने रविवार को यह कारनामा प्लंकेट शील्ड मैच के दूसरे दिन नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ मुकाबले में किया है। इसी के साथ वह प्रथम श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गये। रैंडेल का स्पेल इतना खतरनाक रहा कि नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट ने केवल नौ के स्कोर पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए।
रैंडेल ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरी कूपर को आउट करते हुए विकेट लेने का यह सिलसिला शुरू किया। अगले ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने राउंड द विकेट से आकर जीत रावल की गिल्लियां बिखेर दीं। दूसरी गेंद पर जो कार्टर को विकेट के पीछे कैच कराते हुए उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की। रॉबर्ट ओ'डॉनेल ने अगली गेंद पर स्लिप में कैच थमाया। क्रिस्टियन क्लार्क ने अगली गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर बल्ला चलाया और गेंद अंदरुनी किनारा लेकर स्टंप में जा लगी। इस समय रैंडेल के गेंदबाजी आंकड़े 2.4-1-2-5 थे जिस पर भरोसा कर पाना बेहद मुश्किल था। थोड़ी ही देर बाद वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आठ गेंदों में छह विकेट लेने वाले भी पहले गेंदबाज बने थे।
अपनी उपलब्धि पर रैंडेल ने कहा, “मैं भरोसा नहीं कर पा रहा हूं। यह ऐसा लम्हा था जब मुझे लगा कि कोई आकर मुझे पिंच करे। मैं एकाग्र रहकर गेंद को एक ही जगह गिराने की कोशिश कर रहा था और हैट्रिक के बाद भी मैंने वही करना जारी रखा। मुझे इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह पहली बार हुआ 'प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच गेंदों में पांच विकेट'। मेरे पास फिलहाल शब्द नहीं हैं। मैं ईमानदारी से कहूं तो मजा आया।”
रैंडेल को सात विकेट लेने के लिए केवल 3.5 ओवर ही लगे। उन्होंने 11 ओवर में 25 देकर सात विकेट झटक कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट की टीम केवल 82 के स्कोर पर ढेर हो गई और पहली पारी में 373 रन बनाने वाली सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने उन्हें फॉलोऑन दे दिया। टी-20 क्रिकेट में यह उपलब्धि कर्टिस कैम्फर के नाम है। उन्होंने डबलिन में मंस्टर रेड्स के लिए खेलते हुए नॉर्थ-वेस्ट वॉरियर्स के खिलाफ पांच गेंदों में पांच विकेट लिए थे।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



