कौन है वो भारतीय खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया की किसी भी टीम में फिट बैठ सकता है? ब्रेट ली ने बताया नाम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ब्रेट ली ने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया है, जो ऑस्ट्रेलिया की किसी भी टीम में फिट बैठ सकता है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि विराट कोहली हैं, जिनकी तारीफ ब्रेट ली ने की है। 

कौन है वो भारतीय खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया की किसी भी टीम में फिट बैठ सकता है? ब्रेट ली ने बताया नाम

भारतीय क्रिकेट टीम के कई सितारों ने बीते कुछ सालों में अपनी छाप इंटरनेशनल क्रिकेट में छोड़ी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी उनमें से बहुत कम खिलाड़ियों की तारीफ करते हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान ब्रेट ली से जब पूछा गया है कि उन्हें एक भारतीय खिलाड़ी का नाम बताना है, जो ऑस्ट्रेलिया की उस टीम में बिना किसी अगर-मगर के शामिल हो जाए, जिसने एक दशक से ज्यादा समय तक डोमिनेट किया था। इस पर ब्रेट ली ने आंकड़ों के बारे में बात नहीं की, बल्कि माइंडसेट, अनुशासन और इंटेंसिटी को पैमाना बताया। इस पर एक ही भारतीय उनके मुताबिक खरा उतर सकता है, जो कि विराट कोहली हैं।

ब्रेट ली ने बिना किसी अगर-मगर के विराट कोहली का नाम लिया। पूर्व तेज गेंदबाज ने माना है कि अपने करियर के पीक पर कोहली ऑस्ट्रेलियाई सेटअप के लिए एक आइडियल मैच होते, क्योंकि वे सफल होने के लिए लगातार कोशिश करते थे और खेल के प्रति उनका नजरिया बिल्कुल भी किसी चीज से समझौता नहीं करता था। ली ने अथर्व सुदामे से कहा, “विराट कोहली, मुझे लगता है कि अपने अच्छे दिनों में कोहली किसी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में फिट हो जाते। उनमें आक्रामकता, फिटनेस और मुकाबला करने की क्षमता थी, जिस पर ऑस्ट्रेलिया को गर्व है।”

विराट कोहली को ऐसी तारीफ पहले भी कुछ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों से मिल चुकी है। इससे पता चलता है कि विराट कोहली का ओहदा विश्व क्रिकेट में कैसा है। कई क्रिकेटर उनसे पहले और उनसे बाद में आए, लेकिन विराट कोहली आज भी अनुशासन, खेल और इंटेंट की वजह से सभी से आगे हैं। दमदार खेल के दम पर विराट कोहली ने एक अलग मुकाम विश्व क्रिकेट में हासिल किया हुआ है। मौजूदा समय में वे सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन जहां भी जाते हैं, फैंस का सैलाब उमड़ पड़ता है। आईपीएल में भी ऐसा ही देखा जाता है।

विराट हैं अभी वनडे सीरीज से बाहर

दाएं हाथ का यह बल्लेबाज मौजूदा समय में अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा नहीं है। चोट की वजह से विराट इस सीरीज को नहीं खेल रहे हैं, लेकिन अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर वह वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं। विराट कोहली अगले महीने खेली जाने वाली सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं, क्योंकि चोट से उबरने के लिए पर्याप्त समय उन्हें आईपीएल 2026 का खिताब जीतन के बाद मिल गया है। वे एक महीने तक रिहैब पर हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।