इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हेड कोच अब IPL टीम को भी दे सकता है कोचिंग, ECB ने किया बड़ा ऐलान
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक ऐसा फैसला किया है, जिससे हर ओर हलचल है। इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हेड कोच अब आईपीएल में भी हेड को बने रह सकता है। ईसीबी की ओर से आधिकारिक बयान आया है।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच के पद से ब्रेंडन मैकुलम ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी को नए कोच तलाशना है। जल्द ही नए कोच पर बोर्ड को फैसला लेना है, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज अगले महीने शुरू हो रही है। इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है और वह यह है कि ईसीबी ब्रेंडन मैकुलम के उत्तराधिकारी को खुली छूट देने का मन बना चुका है। टेस्ट टीम का हेड कोच रहते हुए शख्स को आईपीएल में भी कोचिंग करने से नहीं रोका जाएगा।
ईसीबी ने साफ शब्दों में कहा है कि इंग्लैंड का अगला हेड कोच आईपीएल में भी काम कर सकता है। ईसीबी के इस फैसले से एंडी फ्लावर के रिटर्न की संभावना है। वे दो बार की टाइटल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी में भी अपनी भूमिका को बरकरार रख सकते हैं और इंग्लैंड के टेस्ट हेड कोच भी बने रह सकते हैं। फ्लावर इंग्लैंड की टीम के हेड कोच 2009 से 2014 तक रहे हैं। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया और भारत में इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज जीती थी और टीम नंबर वन भी बनी थी। इसके बाद से फ्लावर सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग दे रहे हैं। लंदन स्पिरिट के वे इस सीजन कोच होंगे।
क्रिकइंफो के मुताबिक, मैकुलम के इस्तीफे के बाद ईसीबी के चीफ एग्जक्यूटिव रिचर्ज गूल्ड ने कहा है कि इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच के लिए सिलेक्शन प्रोसेस शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया है कि 6 से 10 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा, "ECB में सभी ज़रूरी नौकरियों के लिए हमेशा एक शॉर्टलिस्ट होती है, जिसमें मेरी भी नौकरी शामिल है।" हालांकि, उन्होंने उस पर किसी भी व्यक्ति की पहचान नहीं बताई, लेकिन उन्होंने यह साफ किया कि IPL में काम करते रहने की इच्छा किसी भी संभावित कैंडिडेट को बाहर नहीं कर देगी।
हम बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं- गूल्ड
गूल्ड ने कहा, "हमें इन मामलों में प्रोग्रेसिव होने की ज़रूरत है। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो काउंटी, फ्रैंचाइजी, इंटरनेशनल क्रिकेट के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह सच में बहुत बिज़ी कैलेंडर है। हमें अपने कोचिंग स्टाफ और सपोर्टिंग स्टाफ के साथ भी ऐसा ही करना पड़ सकता है; हम कुछ हद तक पहले से ही ऐसा करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिस पर हमें ध्यान देना होगा।"
उन्होंने आगे कहा, "मुश्किलों में से एक यह है कि IPL की तारीखें कोई तय चीज नहीं हैं और हो सकता है कि रास्ते में कुछ समझौते करने पड़ें, लेकिन जरूरी बात यह है कि हमारे पास सबसे अच्छे लोग हैं जो सबसे सही फिट हों और हम उन्हें उन पोजीशन पर ले आएं। यह कुछ ऐसा है जिस पर हम ज़रूर सोचेंगे।" मैकुलम जब इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच बने थे तो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर से अपनी भूमिका को समाप्त कर दिया था। हालांकि, सपोर्ट स्टाफ के कई सदस्य हैं, जो इंग्लैंड के साथ-साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक्टिव रहते हैं।
BCCI को हो सकता है ऐतराज
ईसीबी ने भले ही अपनी नेशनल टेस्ट टीम के हेड कोच को आईपीएल में भी कोचिंग करने से नहीं रोकने का फैसला किया है, जिस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ऐतराज जता सकती है। हितों के टकराव का मामला बन सकता है, क्योंकि अभी तक जो भी शख्स किसी आईपीएल टीम से जुड़ा है, वह किसी अन्य नेशनल टीम के साथ नहीं जुड़ा है। हेड कोच के तौर पर किसी देश का कोई कोच आईपीएल टीम का कोच शायद ना बने।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



