इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा एक्शन, बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट हेड कोच पद से हटाया
बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के कुछ ही दिनों बाद इंग्लैंड के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। अब टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम को भी हेड कोच पद से इस्तीफा देना पड़ा है। उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट की कोचिंग से बर्खास्त कर दिया है।

भारत और पाकिस्तान के बाद अब इंग्लैंड क्रिकेट में भी उथल- पुथल मच गई है। इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कप्तान बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद टेस्ट क्रिकेट से बतौर कोच इस्तीफा दे दिया है। उन्हें इस पद से हटाया गया है। वे टीम में सफेद गेंद के लिए कोचिंग देते रहेंगे।
मैकुलम से छीना गया टेस्ट हेड कोच का पद
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को घोषणा की कि ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से हट जाएंगे लेकिन सीमित ओवरों की टीमों के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। यह फैसला इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने, नाइट क्लब में हुए विवाद और उसके बाद एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध के तुरंत बाद सामने आया है।मैकुलम ने स्वीकार किया कि टेस्ट टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त होने से उन्हें निराशा हुई है। उनके बयान से यह भी संकेत मिला कि यह फैसला उनकी स्वेच्छा से पद छोड़ने के बजाय बोर्ड के निर्णय का परिणाम है। ईसीबी की ओर से जारी विज्ञप्ति में मैकुलम ने कहा, “निश्चित रूप से मुझे आगे टेस्ट टीम के साथ नहीं जुड़े रहने का अफसोस है, लेकिन मैं बोर्ड के फैसले का सम्मान करता हूं। अब मेरा पूरा ध्यान सीमित ओवरों की टीमों पर रहेगा और मैं इंग्लैंड क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।” उन्होंने कहा, "मैं टेस्ट टीम की सफलता की कामना करता हूं। ड्रेसिंग रूम में अपार प्रतिभा मौजूद है और यह खिलाड़ियों का बेहद खास समूह है। मैं हमेशा इन खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा और उम्मीद करूंगा कि वे इसी तरह बेहतरीन क्रिकेट खेलते रहें। मुझे विश्वास है कि वे आगे भी देश को गौरवान्वित करेंगे।"
बता दें कि नाइट क्लब कांड के बाद बेन स्टोक्स को अपनी कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा था। एक रग्बी खिलाड़ी से उनकी झड़प हो गई थी, जिसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट ने उन पर सख्त एक्शन लिया था। जब स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच खेल रहे थे तो मैच के दौरान ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके इस्तीफे का ऐलान कर दिया था उसके बाद उन्हें विदाई दे दी गई थी। खबरें थीं कि मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुल्लम और कप्तान बेन स्टोक्स के बीच मनमुटाव रहता है और इसके कारण स्टोक्स को नाइट क्लब कांड के बाद इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, मनमुटाव वाली खबरों को कोच मैक्कुलम ने खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे और स्टोक्स के बीच में सबकुछ अच्छा चल रहा है।
सफेद गेंद में जारी रखेंगे कोचिंग
ब्रेंडन मैक्कुलम व्हाइट बॉल यानी वनडे और टी-20 में कोचिंग कॉन्टिंन्यू रखेंगे। इंग्लैंड के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान हैरी ब्रुक हैं और उनके साथ मैक्कुलम की अच्छी बॉन्डिंग भी देखने को मिली है। इंग्लैंड को व्हाइट बॉल में नतीजे भी बीते कुछ समय से अच्छे मिल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पांच मैचो की टी-20 सीरीज में भारत को 4-0 से हराया है। इंग्लैंड क्रिकेट में ही सिर्फ उथल-पुथल और कोच के इस्तीफे की खबर नहीं है। बल्कि इससे कुछ ही देर पहले पाकिस्तान के फील्डिंग कोच ने बाबर आजम के कप्तान बनते ही इस्तीफा दे दिया। भारत में भी गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। इंग्लैंड को लंबे समय से देख रहे स्टोक्स और मैकुलम के सफर के समाप्त होने के बाद अब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लिश क्रिकेट को कौन संभालेगा देखना दिलचस्प होगा।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



