इंग्लैंड की टीम में चलती रहेगी दारू पार्टी, हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने दी खुली छूट; मगर ये है शर्त

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड की टीम में दारू पार्टी चलती रहेगी। ईसीबी ने भले ही गाइडलाइन्स जारी की हैं, लेकिन हेड कोच ने उनमें छूट देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि खिलाड़ियों को इंजॉय करना चाहिए, मगर फ्रंट पेज पर नहीं आना है। 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ब्रेंडन मैकुलम

इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप की चैंपियन भारतीय टीम को 4-0 से 5 मैचों की टी20 सीरीज में रौंदा। इसी के साथ टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बन गई। भारत की बादशाहत छिन गई है। इंग्लैंड का पूरा खेमा इससे खुश है और इस बीच इंग्लैंड की टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने फिर से शराब पार्टी की अनुमति खिलाड़ियों को दे दी है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने दारू पार्टी को मैच से एक दिन पहले, मैच डे और मैच के बाद शराब पीने के लिए गाइडलाइंस जारी की थीं, लेकिन मैकुलम ने उनमें ढील दी है। हालांकि, उन्होंने खिलाड़ियों को कहा है कि बस इंजॉय करना है, अखबार के फ्रंट पेज पर नहीं आना है।

मैकुलम की ओर से यह फैसला उसके बाद आया है, जब उन्होंने टेस्ट टीम की कमान छोड़ी है। हेड कोच का पद उन्होंने कई सालों के बाद छोड़ने का फैसला किया है। शराब पार्टी की वजह से उनकी निंदा हुई थी और शायद उसी तैस में आकर बेन स्टोक्स ने भी बीच टेस्ट में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। 2025 से ही इंग्लैंड क्रिकेट में शराब से जुड़े मामले आए हैं, जबकि द टेलीग्राफ ने शुक्रवार को ही ईसीसी की गाइडलाइन्स के बारे में जानकारी दी थी, लेकिन कोच मैकुलम अपने हिसाब से चलते हैं।

हेड कोच ने दी छूट

एल्कोहॉल से जुड़ी गाइडलाइन्स में यह भी क्लॉज था कि मैकुलम और मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की अगर चाहें तो नियमों में ढील दे सकते हैं। इसी वजह से हेड कोच ने साउथैम्प्टन में भारत के खिलाफ 5वें T20I में इंग्लैंड की जीत के बाद नियों में ढील देने का फैसला किया। मैकुलम ने इस बारे में कहा, "हमारे बहुत से लोग (खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ) असल में शराब नहीं पीते हैं, लेकिन जिसे भी बीयर चाहिए, वह पी सकता है, हां। गाइडलाइन्स लागू हैं। लोगों को गाइडलाइन्स के बारे में बहुत पता है। उन्हें भेजा गया है। पॉलिसी यह पक्का करने के लिए बनाई गई है कि लोगों का ध्यान रखा जाए और वे सही फैसले लें।"

मैकुलम ने अपने खिलाड़ियों पर अपना भरोसा दोहराया, जिन्हें लगा कि उन्हें 'सफलता की गर्मी महसूस करनी चाहिए'। उन्होंने कहा, "मुझे खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है। सारी जानकारी मौजूद है। आपको अभी भी सफलता की गर्मी महसूस करनी है और अगर आपको बीयर पसंद है, तो आज रात एन्जॉय करने का एक शानदार मौका है - जब तक यह समझदारी भरा हो और बहुत ज़्यादा न हो - और पिछले दस दिनों में आपने जो कुछ हासिल किया है, उसे उस तरह से महसूस करने दें जैसा आप चाहते हैं, लेकिन हर कोई इसके बारे में (गाइडलाइंस) बहुत जानता है और मुझे लगता है कि हम शांति से बीयर पीएंगे और इसे इंजॉय करेंगे - बस जब तक कोई फ्रंट पेज पर न आए।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।