ब्रेंडन मैकुलम पर लटकी तलवार, हेड कोच को एशेज के बाद दिया जाएगा अल्टीमेटम; क्या है ECB का प्लान?
England Head Coach Brendon McCullum: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड एशेज सीरीज समाप्त होने के बाद हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम को अल्टीमेटम दे सकता है। इंग्लैंड टीम सीरीज गंवा चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में खराब प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम पर तलवार लटकी हुई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) एशेज खत्म होने के बाद मैकुलम के भविष्य पर फैसला करेगा। उन्हें अल्टीमेटम दिया जाएगा। अगर न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैकुलम ने बोर्ड द्वारा सुझाए गए बड़े बदलाव नहीं किए तो कोच की छुट्टी हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। वहीं, सिडनी में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट में भी इंग्लैंड पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है।
द टेलीग्राफ के अनुसार, ईसीबी मैकुलम से 'टीम के माहौल और कल्चर में बड़े बदलाव' करने के लिए कहेगा और कोच के जवाब से तय होगा कि वह आने वाले सीजन में बने रहेंगे या नहीं। बोर्ड के सुझाए बदलावों का मकसद इंग्लैंड टीम में ज्यादा प्रोफेशनलिज्म लाना होगा। खराब प्रदर्शन से मैकुलम, स्टोक्स और टीम के क्रिकेट डायरेक्टर रॉब की पर दबाव बढ़ रहा है। इंग्लैंड ने 11 दिनों में सीरीज गंवा दी। इंग्लैंड को शुरुआत तीन टेस्ट में हार का मुंह देखना पड़ा। मेहमान टीम ने मेलबर्न में विजय परचम फहराया, जो ऑस्ट्रेलिया में एक दशक से अधिक समय में पहली जीत थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एशेज के बाद रिव्यू में कप्तान बेन स्टोक्स की राय की मैकुलम का भविष्य तय करने में अहम भूमिका होगी। वैसे, स्टोक्स खराब प्रदर्शन के बावजूद मैकुलम के सपोर्ट में हैं। इंग्लैंड के कप्तान ने हाल ही में कहा था कि उनकी और मैकलुम की जोड़ी आने वाले समय में इंग्लैंड क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए सबसे अच्छी है। स्टोक्स और मैकुलम दोनों का अनुबंध 2027 तक है।
स्टोक्स ने कहा था, ''मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि ब्रैंडन और मैं निकट भविष्य में यह जिम्मेदारी निभाते रहने के लिए सही लोग हैं। मैंने ब्रैंडन के साथ काम करने का समय पूरी तरह से आनंद लिया है। मुझे नहीं लगता कि कोई और है जिसके साथ मैं इस टीम को मौजूदा स्थिति से और ऊंचाइयों तक ले जा सकूं।'' उन्होंने आगे कहा, ''कप्तान और कोच के तौर पर जब हमें थोड़ा समय मिलेगा तो हमें बैठकर सोचना होगा कि अगले स्तर तक पहुंचने के लिए हमें क्या करना चाहिए।''

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय





