Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Brendon McCullum and Ben Stokes Given Blunt Warning After Melbourne Lottery Bazball should end Michael Vaughan
इंग्लैंड को करना होगा अब बैजबॉल से किनारा, मैकुलम-स्टोक्स को मिली तगड़ी वॉर्निंग

इंग्लैंड को करना होगा अब बैजबॉल से किनारा, मैकुलम-स्टोक्स को मिली तगड़ी वॉर्निंग

संक्षेप:

मेलबर्न में दो दिन का टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीत लिया। इसे पूर्व कप्तान ने लॉटरी बताया है, लेकिन उन्होंने कोच ब्रैंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स को चेतावनी दी है कि अब आपको एक दमदार टेस्ट एशेज में खेलना होगा।

Jan 01, 2026 08:58 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नया साल आज से शुरू हो चुका है। इसी बीच इंग्लैंड की टेस्ट टीम को बैजबॉल क्रिकेट से हटने की सलाह दी गई है। इंग्लैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट को ताबड़तोड़ अंदाज में खेलने के लिए कुछ सालों से फेमस है। हालांकि, इसमें इतनी सफलता नहीं मिली है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड की टीम को इस स्टाइल से हटने के लिए कहा है। मेलबर्न में एशेज टेस्ट मैच दो दिन में खत्म हो गया था, जिसे इंग्लैंड ने जीता। इस मैच में मिली जीत को माइकल वॉन ने लॉटरी बताया है। वॉन ने कहा है कि आपको सिडनी में टेस्ट मैच जीतने के लिए दमखम दिखाना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज को हार चुकी है। हालांकि, थोड़ा सा सुकून इंग्लैंड की टीम को इस बात का मिला होगा कि टीम ने करीब 15 साल में पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में जीता है। अब आखिरी मैच इस सीरीज का सिडनी में है, जिसको लेकर माइकल वॉन ने कहा है कि आखिरी मैच में बड़ी हार को टालना होगा और मैकुलम और स्टोक्स की जोड़ी को दिखाना होगा कि वे भी एक दमदार टेस्ट खेल सकते हैं। 5000 से ज्यादा दिनों के बाद इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने में सफल हुई थी।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक वॉन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह इंग्लैंड के लिए [सिडनी में] एक बहुत बड़ा मैच है। क्रिकेट का मैच जीतना अच्छा है, लेकिन सच कहूं तो मेलबर्न में यह पूरी तरह से लॉटरी जैसा था। यह टेस्ट मैच क्रिकेट का सही मैच नहीं था। भविष्य के लिए और खासकर इस मैनेजमेंट के लिए, उन्हें यहां क्रिकेट का एक दमदार मैच जीतने की जरूरत है... यह कोई दो-दिवसीय मैच नहीं होना चाहिए।

पूर्व कप्तान वॉन ने आगे कहा, "इस मैनेजमेंट को जारी रखने के लिए, बेन और बाज जैसे खिलाड़ी - मुझे पूरा यकीन है कि वे जारी रखेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि इसके लिए उन्हें पूरी तरह से रॉक सॉलिड होने के लिए एक अच्छे हफ्ते की जरूरत है। ग्रुप में (मैकुलम) को बनाए रखना बहुत इच्छा है, लेकिन असल में, अगर वे सिडनी में बुरी तरह हार जाते हैं, तो कुछ ईमानदार बातचीत की जरूरत है।"

वॉन ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि इंग्लिश क्रिकेट के लिए काट-छांट और बदलाव करना जरूरी नहीं कि सही हो। इस टूर के आखिर में जो भी हो, उन्हें यह मानना ​​होगा कि उन्होंने बहुत सी चीजें गलत कीं। अगर वे इतने जिद्दी हो गए कि उन्हें लगे कि वे थोड़े अनलकी थे, या चीजें वैसी नहीं हुईं जैसी वे चाहते थे... तो, आगे चलकर हमारे लिए एक प्रॉब्लम है। जरूरी है मैच्योरिटी और यही एक चीज है, जिसमें मुझे लगता है कि यह टीम बहुत बेहतर हो सकती है, जिस तरह से वे खेलते हैं और बात करते हैं। अगर वे यह मान सकते हैं, तो मुझे मैनेजमेंट के वैसा ही रहने में कोई प्रॉब्लम नहीं है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |