एक जर्सी की कीमत ₹47 करोड़! फुटबॉल लेजेंड पेले की इस जर्सी में ऐसा क्या था खास? जानिए
1958 के FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में ब्राजील के लेजेंड पेले ने जो जर्सी पहनी थी, जिसमें उन्होंने दो गोल किए थे, वह नीलामी में USD 4.9 मिलियन में बिकी है, जिससे यह फुटबॉल आइकन से जुड़ी सबसे कीमती यादगार चीज बन गई है।

एक फुटबॉलर जिस जर्सी को पहनकर मैदान पर उतरता है, उसकी कीमत भारतीय मुद्रा में बात करें तो 2 हजार से लेकर 10 हजार तक हो सकती है। अगर बात साल 1958 की करें तो एक टीशर्ट की कीमत महज कुछ रुपये होगी, लेकिन जब उस जर्सी से किसी महान खिलाड़ी का नाम जुड़ जाता है तो वह जर्सी अनमोल हो जाती है। यही कारण है कि ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की एक जर्सी 4.9 मिलियर यूएस डॉलर में बिकी है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 47 करोड़ रुपये बैठती है।
दरअसल, ब्राजील के लेजेंड पेले ने जिस जर्सी को 1958 के फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहना था। खिताबी मैच में पेले ने उसी जर्सी में दो गोल दागे थे। उस ऐतिहासिक जर्सी का अब ऑक्शन हुआ है और उसे एक फर्म ने करीब 50 लाख यूएस डॉलर खर्च करके खरीदा है। रॉयटर्स ने सोथबी के हवाले से बताया कि यह फुटबॉल आइकन से जुड़ी सबसे कीमती यादगार चीज़ है।
उस जर्सी को पहनकर दागे थो फाइनल में दो गोल
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोथबी ने कहा कि 17 साल के पेले की मशहूर नंबर 10 शर्ट, जिसे ब्राज़ील ने 1958 में स्टॉकहोम में मेजबान स्वीडन को 5-2 से हराकर अपना पहला FIFA वर्ल्ड कप टाइटल जीता था, उसके लिए पांच से ज्यादा बोली लगाने वालों ने 10 बोलियां लगाईं। इस सेल के बाद यह अब तक की दूसरी सबसे महंगी फुटबॉल शर्ट बन गई है। इससे पहले 2022 में डिएगो माराडोना की अर्जेंटीना जर्सी USD 9.3 मिलियन में नीलाम हुई थी, जो 1986 वर्ल्ड कप क्वार्टर-फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ थी। इस जर्सी में उन्होंने मशहूर "हैंड ऑफ गॉड" गोल किया था।
पेले का 2022 में 82 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने 1958 के फाइनल में दो गोल किए थे और FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में गोल करने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। सोथबी के अनुसार, यह शर्ट इससे पहले 2004 में भी नीलाम हो चुकी है। उस समय इसे नीलामी में GBP 70,505 में बिकी थी।
सबसे ज्यादा जीत एक खिलाड़ी की
पेले ने ब्राजील के साथ 1958, 1962 और 1970 के एडिशन में FIFA वर्ल्ड कप जीता, जिससे यह किसी एक खिलाड़ी द्वारा FIFA WC में सबसे ज्यादा जीत बन गई। उन्होंने 1958 के वर्ल्ड कप फ़ाइनल में स्वीडन के ख़िलाफ़ दो गोल किए, जिससे मैच 5-2 से जीत लिया और टूर्नामेंट में छह गोल किए।
हालांकि, पेले अगले फुटबॉल वर्ल्ड कप एडिशन में सिर्फ एक गोल कर पाए, लेकिन ब्राजील ने तब के चेकोस्लोवाकिया पर 3-1 से जीत हासिल करके लगातार दो वर्ल्ड कप टाइटल अपने नाम किए थे। 1970 के विश्व कप फाइनल में, इस महान ब्राज़ीलियन ने इटली पर देश की 4-1 की जीत में पहला गोल किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल चार गोल किए। कैंसर से जूझने के बाद 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



