Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Bihar Cricket team scored highest score of list A cricket history 574 runs vs Arunachal Pradesh in Vijay Hazare Trophy
बाप रे! वनडे मैच में बिहार ने ठोक दिए 574 रन, बन गया सबसे बड़े स्कोर का महारिकॉर्ड

बाप रे! वनडे मैच में बिहार ने ठोक दिए 574 रन, बन गया सबसे बड़े स्कोर का महारिकॉर्ड

संक्षेप:

बिहार क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मैच में एक ऐसा स्कोर बना दिया, जो करीब 5 दशक के इतिहास का लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार के लाल कमाल करते नजर आए।

Dec 24, 2025 12:50 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही मैच में तहलका मचा दिया। पहले खिलाड़ियों ने और फिर टीम ने रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए। विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची में अपना पहला मैच खेल रही बिहार की टीम ने एक ऐसा स्कोर बना दिया, जो कि करीब 5 दशक के लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार के लाल कमाल करते नजर आए और उन्होंने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 574 रन बनाए। 3 बल्लेबाजों ने इस पारी में शतक जड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आपको जानकर हैरानी होगी कि लिस्ट ए क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने 550 रनों का आंकड़ा पार किया है। लिस्ट ए क्रिकेट में सिर्फ दूसरी बार किसी टीम ने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। हैरानी की बात ये है कि दोनों बार सामने अरुणाचल की टीम थी। तमिलनाडु की टीम ने 2022 में अरुणाचल के खिलाफ 505 रन बनाए थे और इस मुकाबले में 574 रन बिहार ने इस टीम के खिलाफ बना दिए। बिहार के लिए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 190 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि कप्तान सकीबुल गनी और विकेटकीपर आयुष ने भी शतक जड़ा।

बिहार की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 43 गेंदों में 33 रन बनाकर मंगल महरोर आउट हुए, लेकिन उस समय तक टीम का स्कोर 158 था। तब तक वैभव सूर्यवंशी अपना शतक पूरा कर चुके थे। वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में 16 चौके और 15 छक्कों के साथ 190 रनों की पारी खेली। वहीं, नंबर 3 पर उतरे पीयूष सिंह 66 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 77 रन की पारी खेलकर आउट हुए। आयुष लोहारुका 56 गेंदों में 116 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरा शतक इस पारी में कप्तान सकीबुल गनी ने जड़ा। 40 गेंदों में 128 रन उन्होंने 10 चौके और 12 छक्कों की मदद से जड़े।

सबसे तेज लिस्ट ए सेंचुरी

सकीबुल गनी लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 32 गेंदों में शतक पूरा किया। अनमोलप्रीत सिंह ने 35 गेंदों में विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़ा हुआ है। वहीं, अब लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम तीसरे पायदान पर खिसक गया है, जिन्होंने 36 गेंदों में इसी मैच में सेंचुरी पूरी की थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |