मिट चुका था वजूद, अब दुनिया देख रही है 'वैभव'; राकेश तिवारी की मेहनत से जीवंत हुआ बिहार क्रिकेट
राजनीति का 'धुरंधर' अब क्रिकेट का द्रोणाचार्य बन गया है, क्योंकि राकेश तिवारी ने ही बिहार क्रिकेट को फर्श से अर्श तक पहुंचाने के लिए बहुत काम किया। बिहार से आने वाले वैभव सूर्यवंशी अब विश्व क्रिकेट में सनसनी बन चुके हैं।

कुछ साल पहले तक बिहार क्रिकेट संघ यानी बीसीए का कोई वजूद नहीं था। बिहार के खिलाड़ी दर-दर की ठोकरें खाते फिरते थे। उनके पास बिहार को छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं हुआ करता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। वैभव सूर्यवंशी जैसे सितारे का वैभव पूरी दुनिया देख चुकी है। बिहार की टीम रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप से एलीट ग्रुप में प्रवेश कर गई है। इसकी पटकथा लिखने वाले कोई और नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति के धुरंधर और बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी हैं।
बात साल 2017 से शुरू होती है, जब लोढ़ा समिति की सिफारिशों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस साल आदेश दिया था कि हर राज्य का एक राज्य क्रिकेट संघ होना चाहिए। उसके बाद बिहार का क्रिकेट फिर से वजूद में आया। 2019 में राकेश तिवारी बीसीए के बॉस बने। 6 साल उनका कार्यकाल रहा। अब उनके बेटे हर्षवर्धन तिवारी बीसीए प्रमुख हैं।
ये भी पढ़ेंः टी20 वर्ल्ड कप में 'करो या मरो' की कगार पर अफगानिस्तान, सुपर ओवर के झटके के बाद बड़ी जीत पर नजर
बिहार भाजपा के कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी ने बिहार क्रिकेट के लिए खूब मेहनत की, जिसका नतीजा सबके सामने है। रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में टीम पहुंच चुकी है। अंडर 23 सीके नायुडू ट्रॉफी भी टीम एलीट ग्रुप में है और विजय हजारे ट्रॉफी में भी प्लेट ग्रुप को बिहार ने पार कर लिया है।
इतना ही नहीं, बिहार से आईपीएल में तीन खिलाडि़यों का चयन भी हो चुका है, जिनमें सबसे बड़ा नाम वैभव सूर्यवंशी का है, जो महज 14 साल की उम्र में विश्व क्रिकेट में सनसनी बन चुके हैं। इयान बिशप से लेकर क्रिस गेल और मिस्टर 360 कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स तक इस युवा खिलाड़ी की तारीफ कर चुके हैं। हालांकि, वैभव के सिलेक्शन की वजह से राकेश तिवारी पर आरोप भी लगे और उन्हें खूब आलोचना भी झेलनी पड़ी।
ये भी पढ़ेंः न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्यों मिली करारी हार? ऑलराउंडर डैरिल मिचेल ने बताया कारण
यहां तक कि 13 साल का होने के कारण आईपीएल ऑक्शन में उनका नाम शामिल नहीं किया जा रहा था। ऐसे में राकेश तिवारी ने बीसीसीई से ऑक्शन में इस युवा खिलाड़ी का नाम डालने के लिए कहा था। वैभव की उम्र की जगह उनमें प्रतिभा देखने वाले राकेश तिवारी ने दैनिक जागरण से कहा है कि उनका वैभव पूरी दुनिया देख रही है। 14 साल की उम्र में ही रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं और यूथ ओडीआई क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। हाल ही में हुए अंडर 19 विश्व कप के वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी थे। राजस्थान रॉयल्स ने उनको ऑक्शन से पहले रिटेन भी किया है।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





