भारतीय टीम में हुआ बदलाव, BCCI ने किया हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का ऐलान
हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती भारत के आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। राणा की जगह इंग्लैंड वनडे सीरीज में प्रिंस यादव को मौका दिया गया है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई खेलेंगे।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय पुरुष चयन समिति ने रविवार को इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। हर्षित की जगह प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर रवि बिश्नोई को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड ने शनिवार को भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से करारी शिकस्त दी। भारत को अंतिम मुकाबले में 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में प्रिंस ने 60 रन लुटाए थे।
BCCI ने टीम में किया बदलाव
भारतीय पुरुष चयन समिति ने प्रिंस यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया गया है। ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैट के दौरान राणा ने अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में अचानक दर्द महसूस होने की शिकायत की थी। इसके बाद स्कैन रिपोर्ट में ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग चोट की पुष्टि हुई है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आने वाली वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है और वह आगे की जांच एवं इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे।
वरुण करेंगे बीसीसीआई सीओई को रिपोर्ट
वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में अचानक दर्द हुआ। एमआरआई स्कैन से पता चला कि उन्हें 'ग्रेड 2' हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज से बाहर रखा गया है। वह आगे के इलाज के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचेंगे।
इससे पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा और 'मिस्ट्री' स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए थे। भारत ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए वरुण और हर्षित की जगह वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।
इंग्लैंड वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव
जिम्बाब्वे टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



