इंग्लैंड के खिलाफ ‘महामुकाबले’ से पहले भारत को बड़ा झटका, प्रतिका रावल हुईं बाहर
इंडिया विमेंस वर्सेस इंग्लैंड विमेंस एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है। 10 जुलाई से शुरू होने वाले इस मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। प्रतिका रावल चोट के चलते बाहर हो गईं हैं।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड में ही है। भारत को मेजबान टीम के साथ 10 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मैच खेला है। यह मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। धाकड़ ओपनर प्रतिका रावल चोट के चलते इस मैच से बाहर हो गईं हैं, जिसके पुष्टि खुद कोच अमोल मजूंदार ने की। वहीं प्रतिका रावल के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो गया है। प्रतिका रावल घुटने की चोट के चलते यह ऐतिहासिक मैच नहीं खेल पाएंगी।
ICC के अनुसार, हेड कोच अमोल मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कन्फर्म किया कि रावल के घुटने में कट लग गया है, जिसके लिए टांके लगाने की जरूरत है, साथ ही उन्होंने कवर के तौर पर प्रिया पुनिया को टीम में शामिल करने की भी घोषणा की।
पुनिया ने हाल ही में A सीरीज में दो हाफ-सेंचुरी लगाकर सबको इम्प्रेस किया। अब वह टीम इंडिया के लिए अपने डेब्यू का इंतजार कर रहीं हैं।
रावल की चोट उनके इंटरनेशनल करियर की अच्छी शुरुआत में एक और झटका है। इस बैटर ने पिछले साल घरेलू मैदान पर भारत की पहली ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत में अहम रोल निभाया था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच के दौरान टखने में चोट लगने के बाद वह नॉकआउट स्टेज से बाहर हो गईं।
10 जुलाई से शुरू होने वाला लॉर्ड्स मैच इस साल भारत का दूसरा टेस्ट होगा और इस मशहूर जगह पर खेला जाने वाला पहला महिला टेस्ट होगा।
इंग्लैंड में भारत का हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड
भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की सरजमीं पर अभी तक 9 ही टेस्ट मैच खेले हैं, मगर कमाल की बात यह है कि टीम इंडिया को अभी तक यहां हार का सामना नहीं करना पड़ा है। जी हां, इंग्लैंड की परिस्थितियों में जहां बाकी टीमें जूझती हुईं दिखाई देती है, वहीं भारत का रिकॉर्ड कमाल का रहा है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड में खेले 9 टेस्ट मैचों में से 2 जीते हैं, जबकि 7 ड्रॉ रहे हैं।
टैमी ब्यूमोंट ने किया संन्यास का ऐलान
इंग्लैंड की अनुभवी प्लेयर टैमी ब्यूमोंट ने भारत के खिलाफ इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 17 साल इंग्लैंड को अपनी सेवाएं देने के बाद वह अपना आखिरी मैच 10 जुलाई को खेलेगी। 35 साल की यह खिलाड़ी ODI में इंग्लैंड की महिला टीम की रिकॉर्ड सेंचुरी बनाने वाली खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 12 सेंचुरी हैं और वह तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल सेंचुरी बनाने वाली सिर्फ दो इंग्लिश महिलाओं में से एक हैं।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


