भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी ने चेतेश्वर पुजारा को चौंकाया, कहा- मैंने कभी नहीं सोचा कि…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी पर चेतेश्वर पुजारा ने रिएक्ट किया है। भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। सीरीज की शुरुआत इस महीने के अंत में होगी।

Cheteshwar Pujara On Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार और चेतेश्वर पुजारा (फाइल फोटो)

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद भारतीय टीम में लौटे हैं। वह न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे, जिसका 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में आगाज होगा। उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच नवंबर 2022 में खेला था। वह 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। भुवनेश्वर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल 2026 ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट (28) लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने पावरप्ले के ओवरों में स्विंग और सीम से बल्लेबाजों को खूब छकाया था। 36 वर्षीय भुवनेश्वर की टीम इंडिया में वापसी ने चेतेश्वर पुजारा को चौंका दिया है। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज पुजारा ने भुवी को सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक करार दिया और कहा कि वह कमबैक के हकदार थे।

'मैंने कभी नहीं सोचा था कि…'

पुजारा ने क्रिकइंफो पर कहा, ''भुवनेश्वर कुमार की वापसी चौंकाने वाली है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह कमबैक करेंगे। लेकिन उनकी वापसी एक शानदार फैसला है। मैं इस फैसले से सहमत हूं। भुवनेश्वर बहुत प्रतिभाशाली हैं। वह सबसे टैलेंटेड और स्किलफुल बॉलर में से हैं, जिन्हें मैंने भारतीय क्रिकेट में देखा। बदकिस्मती से वह लंबे समय से भारत के टी20 या वनडे सेटअप का हिस्सा नहीं थे। यह काफी हैरान करने वाला था। हालांकि, अब उनका लौटना अच्छा है। मैं, उनके लिए बेहद खुश हूं क्योंकि उन्होंने अपने गेम और फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है। उन्होंने आरसीबी के लिए दो ट्रॉफी जीतीं। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। वह भारतीय टीम में वापसी के चांस के हकदार थे। मैं, उम्मीद करता हूं कि जब भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड में प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा तो वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।''

अगरकर के रहते नहीं लौटे भुवी

भुवनेश्वर की वापसी अजीत अगरकर के चयन समिति का अध्यक्ष रहते नहीं हो सकी थी। पूर्व चीफ सिलेक्टर अगरकर अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पीछे मुड़कर देखने के पक्ष में नहीं थे। पीटीआई के अनुसार, समझा जाता है कि मध्य क्षेत्र के चयनकर्ता रुद्र प्रताप सिंह को भुवनेश्वर को टीम में शामिल करने के मामले में ज्यादा समर्थन नहीं मिला था। लेकिन अगरकर के जाने के बाद अंतरिम मुख्य चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा और चयन समिति के अन्य सदस्यों को अनुभवी तेज गेंदबाज की उपयोगिता समझाना मुश्किल नहीं रहा, विशेषकर जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में। भुवनेश्वर अपने अनुभव के कारण मयंक यादव और प्रिंस यादव जैसे युवा तेज गेंदबाजों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। दोनों को 2028 टी20 विश्व कप के संभावित दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भुवनेश्वर कुमार की वापसी ने पुजारा को चौंकाया, कहा- मैंने कभी नहीं सोचा कि…