'अगर मुझे कॉल आता है तो...';2027 वर्ल्ड कप खेलने पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भुवनेश्वर कुमार को क्या 2027 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिलेगी? कई भारतीय एक्सपर्ट्स का मानना है कि चयनकर्ताओं को इस सीनियर गेंदबाज को मौका देना चाहिए। अब इस मुद्दे पर खुद भुवी ने चुप्पी तोड़ी है।

Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार ने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर तोड़ी चुप्पी

भुवनेश्वर कुमार के टीम इंडिया में वापसी के चांसेस काफी कम है, मगर फिर भी इस सीनियर गेंदबाज का कहना है कि अगर उन्हें कमबैक के लिए चयनकर्ताओं का कॉल आता है तो वह मना क्यों करेंगे? भुवी ने कहा कि वह टीम इंडिया में वापसी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। बता दें, हाल ही में हुए आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर आरसीबी को लगातार दूसरा खिताब जिताने में भुवी ने अहम भुमिका अदा की थी। वह पूरे सीजन पर्पल कैप के दावेदार बने रहे थे, मगर अंत में कगिसो रबाडा बाजी मार गए। आर अश्विन जैसे एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि साउथ अफ्रीका जैसी कंडीशन में भारत को भुवी की जरूरत पड़ेगी।

36 साल के पेसर भुवनेश्वर कुमार का कहना है कि अगर मौका मिला तो वह फिर से इंडिया की जर्सी पहनने के लिए तैयार हैं। रविवार को जब भुवी से वर्ल्ड कप के लिए संभावित सिलेक्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "अगर मुझे कॉल आता है तो मैं मना क्यों करूंगा? बिल्कुल तैयार हूं।" वह 14 अगस्त से यहां शुरू हो रही UPT20 लीग से पहले लखनऊ फाल्कन्स के ट्रेनिंग सेशन में शामिल हुए।

उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं ठीक-ठीक नहीं कह सकता कि मैं कितना तैयार हूं। मेरा काम क्रिकेट खेलना है और इसीलिए मैं यहां UP T20 लीग में खेलने आया हूं। मैं यहां दूसरी जगह जाने या दूसरे लेवल पर पहुंचने के इरादे से नहीं आया हूं।

हम IPL यह जानते हुए खेलते हैं कि हमें टीम के लिए परफॉर्म करना है और मैच जीतने हैं, लेकिन मैं यहां UP T20 लीग में कहीं और चुने जाने की उम्मीद में या किसी के कुछ कहने पर नहीं आया हूं।"

भुवनेश्वर कुमार ने 121 ODI खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.11 के एवरेज और 5.08 की इकॉनमी से 141 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 5/42 रहा है। T20I में, उन्होंने 87 मैचों में 23.10 के एवरेज से 90 विकेट लिए हैं, जिसमें दो बार फाइव-विकेट हॉल भी शामिल हैं।

वह भारत की 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के एक अहम सदस्य थे। उनका आखिरी टेस्ट 2018 में साउथ अफ्रीका में हुई सीरीज में था, जहां उन्होंने खेले गए दोनों मैचों में गेंद से कमाल दिखाया। उनके आखिरी ODI भी साउथ अफ्रीका में ही जनवरी, 2022 में थे, जबकि वह आखिरी बार उसी साल नवंबर में न्यूजीलैंड में हुई T20I सीरीज़ में भारत के लिए खेले थे। वह चार साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़अगर मुझे कॉल आता है तो...2027 वर्ल्ड कप खेलने पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी