Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Bharat Arun Compares Kuldeep Yadav To Shane Warne ahead of England Tour
पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच ने शेन वॉर्न से कर दी कुलदीप यादव की तुलना, इसके पीछे का कारण भी बताया

पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच ने शेन वॉर्न से कर दी कुलदीप यादव की तुलना, इसके पीछे का कारण भी बताया

संक्षेप:

पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कुलदीप यादव की तुलना महान स्पिनर शेन वॉर्न से कर दी है। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है। उनका ये भी दावा है कि इंग्लैंड में वे भारत का एक हथियार होंगे।

Jun 08, 2025 08:31 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की अहम टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने स्पिनर कुलदीप यादव की सराहना की है। उनका कहना है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में टीम इंडिया के एक मुख्य हथियार होंगे। इतना ही नहीं, भरत अरुण ने कुलदीप यादव की तुलना महान शेन वॉर्न से की है। भरत अरुण जब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच थे तो उन्होंने कुलदीप यादव के साथ काफी समय बिताया था और उन्होंने कुलदीप की गेंदबाजी को करीब से देखा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रेवस्पोर्ट्ज पर बोरिया मजूमदार से बात करते हुए भरत अरुण ने कहा, "कलाई के स्पिनर हमेशा से ही प्रभावी रहे हैं, खासकर इंग्लैंड में। शायद शुरुआत में भी, जब विकेट में थोड़ी नमी होती है, तो कलाई के स्पिनरों को मदद मिलती है। इसके अलावा जो पेस बॉलर रफ बनाते हैं, उससे भी मदद मिलती है, लेकिन रफ (खुरदरी सतह) का उपयोग करना एक अलग कला है।" कुलदीप यादव को अभी टेस्ट में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।

ये भी पढ़ें:रोहित-विराट का टेस्ट रिटायरमेंट शर्म की बात, इंग्लैंड के पेसर ने क्यों कहा ऐसा?

उन्होंने आगे कुलदीप की तुलना दिवंगत शेन वॉर्न से की और कहा, "यह सिर्फ गेंदबाजी की बात नहीं है। मुझे लगता है कि सबसे पहले हमारे दिमाग में शेन वॉर्न का नाम आता है। मुझे लगता है कि कुलदीप के पास इंग्लैंड में सफल होने के लिए पर्याप्त कौशल है।" इंग्लैंड के दौरे के लिए चुनी गई टीम के गेंदबाजी आक्रमण को लेकर भरत अरुण ने कहा, "यदि आप इस गेंदबाजी आक्रमण को देखें तो हां, यह अपेक्षाकृत कम अनुभव वाला है, लेकिन इसमें अपार संभावनाएं हैं।"

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |