Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Best average in T20I chases Shivam Dube surpasses Virat Kohli by a significant margin See 4 indians in Top 5
T20I चेज में बेस्ट एवरेज; विराट कोहली से काफी आगे निकले शिवम दुबे; टॉप-5 में 4 भारतीय

T20I चेज में बेस्ट एवरेज; विराट कोहली से काफी आगे निकले शिवम दुबे; टॉप-5 में 4 भारतीय

संक्षेप:

शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 65 रनों की धुआंधार पारी खेली। हलांकि वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। मगर इस पारी के दम पर टी20 चेज में उनका बैटिंग औसत 82.5 का हो गया है।

Jan 29, 2026 01:11 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टेस्ट, टी20 या फिर वनडे…फॉर्मेट चाहे जो भी हो, जब बात रनों का पीछा करने की आती है तो हर किसी के जहन में एक ही नाम आता है ‘विराट कोहली’। कोहली ने अपने करियर में भारत को रनचेज के दौरान कई हैरान कर देने वाले मैच जिताए हैं। उनके आंकड़े भी इसकी गंवाही देते हैं कि क्यों उन्हें ‘चेज मास्टर’ कहा जाता है। हालांकि अब टी20 क्रिकेट में चेज करते हुए उनसे बेहतर औसत 2 और भारतीय का हो गया है। जी हां, इनमें से एक नाम शिवम दुबे का है तो दूसरा तिलक वर्मा का। दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली जिसके बाद उनके बैटिंग औसत में जबरदस्त उछाल आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:ईशान किशन की चोट को लेकर कप्तान ने बोला झूठ? बीच मैच में खुली पोल

टी20 में टारगेट का पीछा करते हुए शिवम दुबे का बैटिंग औसत 82.5 का हो गया है, जबकि कोहली का 67.1 का है। दुबे और कोहली के बीच तिलक वर्मा भी मौजूद हैं, जिनका टी20 में चेज करते हुए बैटिंग औसत 68 का चल रहा है। हालांकि फिलहाल चोटिल होने की वजह से तिलक टीम से बाहर चल रहे हैं।

T20I चेज में बेस्ट औसत वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की बात करें, जिन्होंने कम से कम 10 पारियां खेली है तो इस लिस्ट में 5 में से 4 नाम भारतीय हैं। एमएस धोनी लिस्ट में 6ठे पायदान पर हैं।

टॉप-3 में तो शिवम दुबे, तिलक वर्मा और विराट कोहली हैं। वहीं चौथे नंबर पर दिनेश कार्तिक तो पांचवें व आखिरी पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी हैं।

ये भी पढ़ें:मुझे दुख पहुंचा रहा था; युवराज सिंह ने रिटायरमेंट को लेकर 7 साल बाद तोड़ी चुप्पी

हसी का ऐवरेज इस दौरान 52.6 का है तो कार्तिक का 55.2 का।

T20I चेज में सबसे ज्यादा औसत (कम से कम 10 पारियां)

🇮🇳 82.5: शिवम दुबे (SR 𝟏𝟔𝟕)

🇮🇳 68.0: तिलक वर्मा (SR 134)

🇮🇳 67.1: विराट कोहली (SR 136)

🇮🇳 55.2: दिनेश कार्तिक (SR 155)

🇦🇺 52.6: माइक हसी (SR 135)

🇮🇳 47.7: एमएस धोनी (SR 128)

🇮🇳 47.6: मनीष पांडे (SR 119)

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |