Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Bengaluru Chinnaswamy Stadium Gets Nod to Resume Cricket virat kohli and rishabh pant can play Set for IPL Return
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होंगे क्रिकेट मैच, विराट कोहली-ऋषभ पंत खेल सकते हैं मुकाबला

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होंगे क्रिकेट मैच, विराट कोहली-ऋषभ पंत खेल सकते हैं मुकाबला

संक्षेप:

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को आखिरकार आईपीएल मैचों की मेजबानी फिर से करने के लिए सरकारी मंजूरी मिल गई है। इस महीने कोहली और ऋषभ पंत दोनों ही विजय हजारे ट्रॉफी में यहां खेल सकते हैं।

Dec 13, 2025 03:58 pm ISTHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की अनुमति दे दी है और इससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भी अवगत करा दिया गया है। यह अनुमति वेंकटेश प्रसाद को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनने के एक सप्ताह बाद आयी है। प्रसाद और उपाध्यक्ष सुजीत सोमसुंदर ने इस सप्ताह की शुरुआत में बेलगावी में राज्य के विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात सार्थक रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस फैसले का जल्द परिणाम यह होगा कि विराट कोहली चिन्नास्वामी में खेल सकेंगे क्योंकि केएससीए सुरक्षा और लॉजिस्टिक कारणों से दिल्ली के मुकाबलों को अलूर से यहां स्थानांतरित करने का विचार कर रहा है। कोहली और ऋषभ पंत दोनों ही विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं और वह पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

भारत के दो बड़े खिलाड़ियों के खेलने की संभावना को देखते हुए केएससीए चिन्नास्वामी के कुछ स्टैंड्स को प्रशंसकों के लिए खोलने का भी विचार कर रहा है ताकि दो हजार से तीन हजार प्रशंसकों के लिए खेल देखने की व्यवस्था की जा सके।

सरकारी अधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रसाद के नेतृत्व वाली केएससीए समिति ने जस्टिस जॉन डिकुन्हा की रिपोर्ट से यथासंभव अधिक से अधिक बदलावों को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विजय हजारे ट्रॉफी के मैचों की मेजबानी को शुरुआती कदम के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि प्रसाद और केएससीए यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि चिन्नास्वामी आईपीएल के मुकाबलों की मेजबानी करने से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान की नौटंकी शुरू, टिकट के पोस्टर पर कप्तान का फोटो नहीं होने पर PCB खफा

इस घटनाक्रम से अवगत एक पदाधिकारी ने कहा, "आईपीएल की वापसी की दिशा में हम सही रास्ते पर हैं।" शुक्रवार को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा, "भविष्य में किसी भी घटना से बचने के लिए हमने एहतियाती कदम उठाए हैं और हमने उसी अनुसार अनुमति दी है। गृह मंत्री जी परमेश्वर, केएससीए अध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों से चर्चा करेंगे।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |