IPL खेलकर लौटे जोफ्रा आर्चर के सपोर्ट में उतरे बेन स्टोक्स, अनफिट होने के कारण पहले टेस्ट से बाहर
बेन स्टोक्स ने कहा है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड टीम के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और उनके जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोने का जोखिम नहीं उठाना चाहता।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने बुधवार को जोफ्रा आर्चर का बचाव करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत में टीम से बाहर होने के बावजूद यह तेज गेंदबाज राष्ट्रीय टीम के प्रति 'पूरी तरह समर्पित' है। आर्चर गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे और टीम प्ले ऑफ तक पहुंची, जहां पिछले हफ्ते दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस से हार गई।
मंगलवार को इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भी 17 जून से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में आर्चर की उपलब्धता पर संदेह जताया था। उन्होंने कहा था कि आर्चर 'अभी थोड़ा आराम कर रहे हैं' और उनकी फिटनेस का आकलन किया जाना बाकी है। कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों ने आर्चर की इस बात के लिए आलोचना की है कि उन्होंने इंग्लैंड को प्राथमिकता नहीं दी जबकि उनके पास इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड का केंद्रीय अनुबंध है।
बेन स्टोक्स ने कहा कि वह आर्चर की अनुपलब्धता को लेकर लोगों की निराशा को समझते हैं लेकिन उनका मानना है कि दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग के बढ़ते चलन को देखते हुए यह आज के क्रिकेट का एक स्वाभाविक हिस्सा है। स्टोक्स ने कहा, ''मुझे लगता है कि जोफ्रा और उनकी स्थिति को लेकर लोग जो भी बातें कह रहे हैं वे उस दौर के क्रिकेट के माहौल से जुड़ी हैं जब वे खुद खेला करते थे।''
उन्होंने कहा, ''अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। आज क्रिकेट खिलाड़ियों के पास ऐसे अवसर उपलब्ध हैं जो 10, 15 या 20 साल पहले नहीं थे। हां, अगर सब कुछ आदर्श होता तो यह बहुत ही शानदार होता कि हमें हर मौके पर अपनी पसंद के सभी खिलाड़ी उपलब्ध मिलते। लेकिन फिलहाल क्रिकेट का स्वरूप ऐसा नहीं है। खिलाड़ियों के लिए अब क्रिकेट की दुनिया में और भी बहुत कुछ मौजूद है।'' स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड आर्चर जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोने का जोखिम नहीं उठाना चाहता।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



