इंग्लैंड की टीम से ड्रॉप किए गए बेन स्टोक्स की हुई वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलेंगे
इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी से हटाए गए बेन स्टोक्स डरहम की टीम में शामिल किए गए हैं। वह शुक्रवार से नॉर्थम्प्टनशायर के खिलाफ होने वाले काउंटी चैंपियनशिप मैच में खेलेंगे
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स जल्द ही घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर को डरहम की टीम में शामिल किया गया है। वह शुक्रवार से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में नॉर्थम्प्टनशायर के खिलाफ होने वाले काउंटी चैंपियनशिप मैच में खेलेंगे। स्टोक्स इस सीजन में डरहम के लिए अपना तीसरा मैच खेलेंगे। यह मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे ओवल टेस्ट के साथ-साथ ही खेला जाएगा। लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड पर जीत के बाद इंग्लैंड के नाइटक्लब में हुई घटना के कारण स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए नहीं चुना गया था।
ये दोनों खिलाड़ी नाइटक्लब की एक घटना में शामिल थे। इस घटना में सारासेन्स रग्बी क्लब के खिलाड़ी टोटोआ औवा भी शामिल थे, जिन्होंने कथित तौर पर एक घूंसा मारा था जिससे स्टोक्स और एटकिंसन के साथ मौजूद ईसीबी सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए थे। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को स्टोक्स की जगह अंतरिम कप्तान नियुक्त किया गया है। दूसरा टेस्ट 17 से 21 जून तक 'द ओवल' में खेला जा रहा है।
ईसीबी ने जारी बयान में कहा था, ''इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पुष्टि करता है कि जारी जांच के मद्देनजर बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना गया है। यह मैच 17 जून से किया ओवल में शुरू होगा। यॉर्कशर के बल्लेबाज जो रूट टीम की अगुआई अंतरिम कप्तान के तौर पर करेंगे।''
उस रात एक नाइट क्लब में इंग्लैंड के सुरक्षा स्टाफ के एक सदस्य को इंग्लैंड के क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी ने कथित तौर पर मारा था। स्टोक्स भी वहां मौजूद थे। इस घटना ने मैकुलम और स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टेस्ट टीम के पेशेवरपन और संस्कृति पर और सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले एशेज दौरे में टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद खिलाड़ियों और स्टाफ पर आधी रात का कर्फ्यू लगाया गया था।
हेड कोच मैकुलम ने क्या कहा
मैकुलम ने सोमवार को पहली बार इस घटना पर सार्वजनिक रूप से बात की और कहा कि उनकी प्राथमिकता अब स्टोक्स का ख्याल रखना है, ना कि यह तय करना कि उन्हें क्या सजा दी जाए। मैकुलम ने कहा, ''बात यह है कि हम इन खिलाड़ियों का साथ कैसे दें, साथ ही इस बात को भी नहीं भूलें कि वे उन मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं जो हमने खुद के लिए तय किए हैं।''
उन्होंने कहा, ''आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। लेकिन साथ ही हम समय आने पर और एक प्रक्रिया के जरिए इस मामले को देखेंगे। लेकिन मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि हम अगले चरण में इन खिलाड़ियों का और खासकर बेन का साथ कैसे दें। और मेरा ध्यान इसी पर है - मुझे उनकी चिंता है।''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



