बेन स्टोक्स के बाद कौन बनेगा इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान? हैरी ब्रूक नहीं हैं रेस में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जो रूट इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान बन सकते हैं। उन्होंने इससे पहले भी काफी लंबे समय तक टीम की कमान संभाली है। बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

जो रूट, बेन स्टोक्स
जो रूट, बेन स्टोक्स

इंग्लैंड क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उनके जाने से इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान के पद की जगह खाली हो गई है। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट एक बार फिर से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। रूट ने 2017 से 2022 के बीच टीम की कमान संभाली थी और अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड आगामी पाकिस्तान सीरीज से पहले टीम के कप्तान का ऐलान कर सकती है। हालांकि बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक को इंग्लैंड का अगला टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया है। ब्रूक पहले से ही वनडे और टी 20 में इंग्लैंड के कप्तान हैं और टेस्ट फॉर्मेट में स्टोक्स के डिप्टी (उप-कप्तान) रहे हैं।

द एथलेटिक की रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से रूट को इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनाने की पुष्टि करने की उम्मीद है। रूट पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की सीरीज से ये जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। यह सीरीज 19 अगस्त से शुरू होगी। रूट इसके बाद भी टीम के कप्तान बने रह सकते हैं और अगले साल के एशेज अभियान तक बढ़ने की उम्मीद है। इंग्लैंड मैनेजमेंट ने हाल ही में खत्म हुई सीरीज़ के ओवल टेस्ट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ टीम की कप्तानी के लिए पूर्व कप्तान जो रूट को चुना था।

35 वर्षीय स्टोक्स ने जोक देकर कहा था कि ब्रूक का टेस्ट कप्तान बनना एक स्वाभाविक प्रक्रिया होनी चाहिए क्योंकि वे पहले से ही उप-कप्तान हैं। स्टोक्स ने कहा, “किसी टीम का उप-कप्तान आपको किसी खास वजह से बनाया जाता है। मैं लंबे समय तक जो की कप्तानी में उप-कप्तान रहा और यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। अगर कप्तान मौजूद नहीं है या उपलब्ध नहीं है, तो आप कप्तानी संभालते हैं। इसलिए हैरी को ऐसा करने के लिए न कहने का कोई कारण नहीं है। वह ज़ाहिर तौर पर एक शानदार खिलाड़ी हैं और इस ग्रुप के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं।”

रूट इससे पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। जिसके बाद 2022 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। बतौर कप्तान उन्होंने 27 मैच जीते थे। 35 वर्षीय बल्लेबाज पिछले चार वर्षों से इंग्लैंड की बल्लेबाजी के मुख्य स्तंभ रहे हैं। एलिस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़कर देश के सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के साथ-साथ ऑल-टाइम टेस्ट रन-स्कोरर की सूची में शीर्ष पांच में जगह बनाई थी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बेन स्टोक्स के बाद कौन बनेगा इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान? ब्रूक नहीं हैं रेस में