नाइटक्लब कांड में फंसे बेन स्टोक्स, बीच सीरीज में छिन सकती है कप्तानी; बोर्ड ले सकता है कड़ा ऐक्शन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बेन स्टोक्स से इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी बीच सीरीज में छिन सकती है। नाइटक्लब कांड की वजह से उनके खिलाफ बोर्ड कार्रवाई कर सकता है। दूसरे टेस्ट से उनके बाहर होने की संभावना पूरी है।

Ben Stokes

किसी भी कप्तान से कप्तानी बीच टेस्ट सीरीज में छिने तो इसका मतलब होता है कि उसने या टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं है, लेकिन इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान के साथ बात कुछ और है। बेन स्टोक्स से टेस्ट टीम की कप्तानी छिन सकती है। इसके पीछे की वजह फॉर्म नहीं, बल्कि एक कांड है, जो उन्होंने और उनकी टीम के एक साथी ने मिलकर किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को जीतने के बाद बेन स्टोक्स और उनके साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में गए थे, जहां उन्होंने सारी हदें पार कर दीं।

रिपोर्ट्स की मानें तो नाइटक्लब में सिक्योरिटी गार्ड के साथ उन्होंने मारपीट की, जो इतनी ज्यादा भयंकर थी कि गार्ड को टांके लगे हैं। इस कांड की वजह से इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने पहले ही मामले की जांच शुरू कर दी है और अब कहा जा रहा है कि न सिर्फ बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम की कप्तानी से हाथ धोना पड़ेगा, बल्कि टीम से भी बाहर होना पड़ सकता है। ईसीबी ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 115 रनों से मिली जीत के बाद बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन ने टीम प्रोटोकॉल को ब्रीच किया है।

ईएसपीनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बेन स्टोक्स पर आरोप इतने गंभीर हैं कि बोर्ड उन्हें कप्तानी से हटाने पर भी विचार कर सकता है। ECB ने सोमवार शाम को इस बात की पुष्टि की है कि नाइटक्लब वाला मामला क्रिकेट रेगुलेटर को सौंप दिया गया है। ऐसे में बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन दोनों के 17 जून को द ओवल में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहने की उम्मीद है। इस घटना के दौरान किसी भी खिलाड़ी को कोई चोट नहीं आई। माना जा रहा है कि यह स्थिति एटकिंसन और एक अनजान एकेडमी प्लेयर के बीच विवाद के बाद पैदा हुई।

स्टोक्स नहीं तो फिर कौन होगा कप्तान?

अगर ईसीबी ने दूसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स को मौका नहीं दिया तो फिर कप्तानी कौन करेगा? इसका सीधा और सरल जवाब यह है कि हैरी ब्रूक उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी कर सकते हैं। अगर कप्तानी से ही उन्हें हटाया जाए तो भी हैरी ब्रूक एक अच्छा विकल्प इंग्लैंड की टीम के लिए होंगे, जो इस वनडे टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं और टी20 टीम के भी कप्तान वही हैं।

पहले भी स्टोक्स रहे हैं नाइटक्लब घटना में शामिल

सितंबर 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच के बाद ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर बेन स्टोक्स का एक विवाद सामने आया था, जिसमें उन्होंने एक शख्स के साथ हाथापाई की थी। इस घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। इस मामले में ईसीबी ने उन पर कार्रवाई की थी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने वाले एशेज टीम से बाहर कर दिया था और उपकप्तानी भी उनसे छीन ली थी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।